फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneur and two charges of fraud

उद्यमी समेत दो पर धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 15 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/पानीपत
अमर उजाला ब्यूराे/पानीपत Updated Mon, 15 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर-12 निवासी एक व्यक्ति के साथ पांच लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने एक उद्यमी समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

धोखाधड़ी का मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत का है। सतबीर गर्ग निवासी हुडा सेक्टर-12 ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि उद्यमी दिनेश जैन निवासी सेक्टर-11/12 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और दुष्यंत चांदना निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी मॉडल टाउन ने उस पर पांच लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि वे अब उसको पैसे नहीं लौटा रहे हैं। वह उनसे पैसे मांगता है तो उसको जान से मारने की धमकी देते हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिकायत पर दिनेश जैन और दुष्यंत चांदना के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस को पांच लाख की धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed