फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneur and company met under one roof, discussed

Panipat News: एक छत के नीचे मिले उद्यमी और कंपनी, की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneur and company met under one roof, discussed
पानीपत। होमटेक्स टेक एक्सपो टेक्सटाइल की नई अनाज मंडी में आयोजित प्रदर्शनी में चीन, ताइवान, लुधियाना, दिल्ली, सूरत व पानीपत की टेक्सटाइल मशीनों का जलवा देखने को मिला। प्रदर्शनी में मशीनरी, साफ्टवेयर व पार्ट्स की 57 कंपनियों ने प्रदर्शन किया। रविवार को प्रदर्शनी के समापन पर लगभग दो हजार उद्यमियों ने यहां अवलोकन किया। एक्सपोर्ट्स ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। एक ही छत के नीचे उद्यमियों ने मशीनों व पार्ट्स के लिए कंपनी से डील की है।
विज्ञापन

समापन पर जजपा नेता सुरेश मितल मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में उद्यमी फ्लैट निटिंग, क्वलटिंग मशीन, डिजिटल प्रिंट मशीन, कारपेट टफटिंग, कंप्यूटराइजड निटिंग, विविंग मशीन, इलेक्ट्रानिक जैकार्ड व बर्नर की जानकारी दी गई है। कई कंपनियां उद्योगों का डाटा संग्रह करने के लिएि विभिन्न प्रकार के साफ्टवेयर भी लेकर पहुंची थी। इन साफ्टवेयर ने भी उद्यमियों को खूब लुभाया। इन कंपनियों को पानीपत से अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसके लिए पीएनजी के बर्नर के स्टॉल पर भी उद्यमियों की भीड़ रही। पानीपत में फिलहाल 26 उद्योग पीएनजी पर शिफ्ट हैं। अभी धीरे धीरे दूसरे उद्योग भी पीएनजी की ओर आ सकते हैं। मार्केट में बर्नरों की काफी कमी है इसलिए यहां बर्नर कंपनियों का अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

आयोजक राजेश सिन्हा ने बताया कि वह तीन वर्षों से पानीपत में टेक्सटाइल मशीनरी की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। उद्यमियों को यहां बेहतर मशीन मिलती हैं। एक ही छत के नीचे उद्यमी व कंपनी मिलती है। विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर ही हैं। लुधियाना, दिल्ली, सूरत व पानीपत की कंपनियां अपनी मशीनों की विशेषताएं बता रही है। चीन व ताइवान की मशीनें भी यहां है। प्रदर्शनी में अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed