फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Enthusiasm for voting was visible from youth to elders.

Panipat News: युवाओं से लेकर बुजुर्गों में मतदान को दिखा जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for voting was visible from youth to elders.
समालखा । लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव को लेकर समालखा विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र दहिया ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के साथ समालखा के पोलिंग बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन


समालखा विधानसभा में भी सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था गांव मनाना में बूथ नंबर 171 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। जिस कारण करीब एक घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका। सुबह 7:55 बजे पर दूसरी मशीन मंगवाई गई तब जाकर 8:10 बजे मतदान शुरू हुआ इस तरह 8:30 बजे तक सिर्फ 12 वोट ही पड़े थे। इसी तरह गांव मच्छरौली में भी बूथ नंबर 122 पर सुबह 7:15 पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


समालखा नगर पालिका की ब्रांड अंबेसडर वंडर गर्ल जान्हवी पंवार ने लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया। वह अपनी मां के साथ वार्ड नंबर 4 में स्थित पटवार खाना में बनाए गए बूथ नंबर 123 मत मतदान किया। इसी तरह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही कुमारी स्वप्निल व कुमारी प्रियंका शर्मा ने भी इसी बूथ पर अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंक बूथ बने आकर्षण-
समालखा भापरा रोड स्थित राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चुनाव आयोग द्वारा पहली बार बूथ नंबर 140 व 141 को महिलाओं के पिंक यानी गुलाबी बूथ बनाए गए। जिन्हें गुलाबी गुब्बारों से सजाया गया था। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए ग्रीन बूथ तथा बीईओ कार्यालय में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए युवा आदर्श बूथ बनाया गया।



109 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता को नहीं मिली व्हील चेयर-
चुनाव आयोग के दावों के विपरित करहंस गांव स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल में बनाए गए बूथ पर बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जिससे

109 साल के बुजुर्ग मतदाता रामकिशन सहरावत ने घर से पैदल चल कर मतदान करने आए। वह अपने पोते सोनू के साथ वोट डालने घर से स्कूल तक चल कर वोट डालने आए। इसी तरह महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बनाए गए बूथ पर भी व्हील चेयर सुविधा मीडिया कर्मियों के द्वारा जिला उपायुक्त को मैसेज करने के बाद उपलब्ध हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed