{"_id":"c4063e1f22121f3d7527bbd7cccc29d4","slug":"enroachment-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से अतिक्रमण हटवाने को बाजार एसोसिएशन ने भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से अतिक्रमण हटवाने को बाजार एसोसिएशन ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बाजार एसोसिएशन ने बाजारों में होने वाले अतिक्रमण के विरोध में एकजुट होकर आवाज बुलंद कर दी है। बाजार की सड़कों से अतिक्रमण को हटवाने का फैसला लिया है।
व्यापारियों व दुकानदारों का कहना है कि कुछ लोग फड़ी व रेहड़ी लगाकर सड़कों को घेरे हुए हैं। इससे दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बैठक में कुछ दुकानदारों द्वारा रेहड़ी लगवाने के नाम पर पैसे लेने की भी बात उठी। इसको लेकर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर के साथ बैठक करने का फैसला लिया।
संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को शहर के बाजारों के प्रधान व दूसरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की।
बैठक चौड़ा बाजार में मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा की शॉप पर हुई। यहां पर पहुंचे दुकानदारों व व्यापारियों ने बाजार में हर रोज के होने वाले अतिक्रमण पर चर्चा की और इसको चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
दर्शनलाल वधवा ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण के चलते सभी दुकानदारों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, वहीं आमजन के लिए परेशानी बनी हुई है।
बैठक में एसोसिएशन सदस्यों ने बाजारों में किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रशासन से मांग की है। जिसके चलते सभी एसोसिएशन सदस्य नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर से मिलने का फैसला लिया। इस मौके पर गौरव लिखा, मनीष मुरली, अनिल मदान, सुरेश बवेजा, कीमतलाल, मुल्लक राज मक्कड़, योगेश, सुशील भराड़ा मौजूद रहे।
बाजार में रेहड़ी व फड़ी लगाने के चलते बनी परेशानी
इंसार बाजार में दुकानों के आगे लगाई जा रही फड़ी व रेहड़ियां अतिक्रमण का कारण बनी हुई है। जिस कारण आमजन को दिक्कतों का सामना करना पउ़ रहा है। कुछ पैसों के लोभ में दुुकानदार दुकान के आगे रेहड़ी खड़ी करवाकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे है।
गौरव लीखा, शहर वासी
दस से 16 फुट की सड़क पांच फुट तक सिमटी
इंसार बाजार में अतिक्रमण लोगों के सिरदर्द बना हुआ है। बाजार में सड़कों की चौड़ाई करीब दस से 16 फुट तक है, लेकिन दुकानदारों के आगे लगनी वाली रेहड़ियां खड़ी होने के चलते बाजार की चौड़ाई पांच से छह फुट तक ही रह गई है। जिससे बाजार में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। ग्राहकों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है।
संयुक्त आयुक्त के बैठक आज
संयुक्त बाजार एसोसिएशन ने बाजारों से अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर निगम से सहयोग की मांग की। इसको लेकर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अश्विनी मैंगी के साथ शनिवार सायं को बैठक की जाएगी। इंसार बाजार लालबत्ती चौक के प्रधान गौरव लिखा ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे इंसार चौक स्थित बाबा लाल मंदिर में बैठक होगी। जिसमें निगम अधिकारियों के सामने पूरी बात रखी जाएगी और अतिक्रमण को हटवाने की मांग की जाएगी।