फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Enlightened women's seminar will be held on 8th in the district

Panipat News: जिले में आठ को होगी प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Enlightened women's seminar will be held on 8th in the district
पानीपत। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति और इनर व्हील क्लब जोन-नौ के संयुक्त तत्वावधान में प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी का आयोजन आठ जनवरी को पानीपत में किया जाएगा। इसमें लगभग 700 से अधिक महिलाएं शामिल होंगे
विज्ञापन

इनमें अध्यापिका, विद्यार्थी, अधिवक्ता, चिकित्सक और विभिन्न वर्गों से संबंध रखने वाली महिलाएं होगी। श्रीमद्भागवत गीता पर एक प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें महिलाओं के मन में उत्पन्न जिज्ञासा प्रश्नों का उत्तर गीता मनीषी महाराज देंगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति और इनर व्हील क्लब जोन-नौ की संयुक्त बैठक शुक्रवार को सुखदेव नगर स्थित श्री कृष्ण कृपा मंदिर में की गई। संगोष्ठी की संयोजक सीमा बब्बर ने बताया कि प्रबुद्ध महिला संगोष्ठ आठ जनवरी को जीटी रोड स्थित आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज आशीर्वचन देंगे और गीता पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि इनरव्हील क्लब डिस्टिक 308 की अध्यक्ष पूजा गोयल रहेंगी। महिलाओं से उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में मार्गदर्शन किया जाएगा। इसमें पानीपत समेत आसपास के जिलों की प्रबुद्ध महिलाएं शामिल होंगी। इस दौरान सुषमा, ममता, पार्षद अंजना गुर्जर, अर्चना शर्मा, विभु पालीवाल, अनिल मदान और कंवर रविंद्र सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed