फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment removed till flyover, goods from 15 shops seized

Panipat News: फ्लाईओवर तक हटवाया अतिक्रमण, 15 दुकानों का सामान किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed till flyover, goods from 15 shops seized
पानीपत। शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को निगम टीम का लगातार पांचवें दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान निगम टीम ने गोहाना रोड से अतिक्रमण हटवाने का काम किया। यहां करीब 15 दुकानों के सड़कों पर रखे सामान को जब्त किया गया। बाकी दुकानदारों ने निगम टीम को देखते हुए सामान को उठाकर दुकानों के अंदर रख लिया। जीटी रोड पर गोहाना रोड कट से लेकर फ्लाईओवर तक निगम टीम ने रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

गोहाना रोड कट से लेकर फ्लाईओवर तक दोनों ओर काफी रेहड़ियां लगती हैं। निगम ने इनको तुरंत प्रभाव से हटवाने की चेतावनी दी। इस दौरान कुछ रेहड़ी-फड़ी वालों का निगम ने सामान जब्त करने का प्रयास किया तो रेहड़ी लगाने वाले अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हो गई है, उन्हें माफ करें। आगे से वे रोड पर रेहड़ी नहीं लगाएंगे। इसी से उनकी रोजी रोटी और परिवार चलता है। अगर ये सहारा भी नहीं रहा तो वे बर्बाद हो जाएंगे। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें तुरंत अपनी रेहड़ियों को हटवाने के आदेश दिए और लोगों ने खुद अपनी रेहड़ियों को हटवा लिया। अधिकारियों ने कहा कि ये उनकी अंतिम चेतावनी है। अगर इसके बाद भी रोड पर रेहड़ी लगी मिली तो वे उनके खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम पिछले पांच दिनों से अभियान चला रहा है। इससे पहले मॉडल टाउन, रिंग रोड, जाटल रोड, सनौली रोड पर भी अभियान चलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान की अगुवाई संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी कर रही हैं। उनके साथ उप निगम आयुक्त अरूण भार्गव, एटीपी योगेश तोमर, भवन निरीक्षक रिंग, सफाई शाखा से मुख्य सफाई अधिकारी जितेंद्र नरवाल समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने अतिक्रमण के साथ शहर में अवैध होर्डिंग्स-बैनर और विज्ञापन साइटों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू करवा दी है। एक दिन पहले कर्मचारी के साथ हुई झड़प के बाद शुक्रवार को निगम टीम को अपनी ही टीम के सदस्य नहीं मिले। इस टीम के कर्मचारियों की ड्यूटी अतिक्रमण हटाने के साथ सीपीओ ब्रांच में भी है। निगम एक्सईएन गोपाल कलावत का कहना है कि उनकी कोशिश रहेगी कि शनिवार को अवकाश के दिन भी अभियान को चलाया जाए। वरना सोमवार को अभियान फिर से चलना तय है।

वर्जन:
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान जारी है। शुक्रवार को गोहाना रोड से अतिक्रमण हटाया गया है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed