Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment removed from three illegal colonies on Kutani Road

Panipat News: कुटानी रोड पर तीन अवैध कॉलोनियों से हटाया अतिक्रमण

Sat, 02 May 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 May 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from three illegal colonies on Kutani Road
अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते निगम की टीम। स्रोत : निगम
पानीपत। नगर निगम ने शहर में अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने शुक्रवार को कुटानी रोड पर तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
विज्ञापन

निगम ने शहर में ऐसी 32 कॉलोनियों को चिह्नित किया है। कॉलोनाइजरों को तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है।
नगर निगम की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्सईएन गोपाल कलावत के साथ कुटानी रोड पर अवैध कॉलोनियों में सुबह ही कार्रवाई शुरू की।
टीम में जिला नगर योजनाकार जितेंद्र, भवन निरीक्षक रिंकू व राजेश, पुलिस टीम शामिल रही। टीम ने कुटानी रोड पावर हाउस के साथ करीब 20 एकड़ में काटी तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की। यहां सड़क, नींव, डीलर का कार्यालय व चहारदीवारी को तोड़ा। वर्मा चौक जगदीश कॉलोनी के सामने अवैध कॉलोनी में सड़कों व नींव को तोड़ा। कुटानी रोड पर ही कॉलोनाइजर पवन की कॉलोनी में सड़क, नींव व चहारदीवारी को तोड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनी बसने नहीं दी जाएंगी। निगम ने 32 कॉलोनियों को चिह्नित किया है। इनको दो से तीन बार नोटिस दिए जा चुके हैं। कॉलोनाइजर के साथ प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते निगम की टीम। स्रोत : निगम

अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते निगम की टीम। स्रोत : निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed