फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment in Sector-25, people not getting basic services

Panipat News: सेक्टर-25 में अतिक्रमण की बनी स्थिति, लोगों को नहीं मिल रही मूलभूत सेवाएं

Tue, 25 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 25 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in Sector-25, people not getting basic services
सड़क पर काम करते श्रमिक। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : 1
पानीपत। सेक्टर-25 के आस-पास एक ही लाइन में 17 बैंक्वेट हॉल बनने से जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे आस-पास के लोगों को परेशानी हो रही है। इसके लिए सेक्टरवासी कई बार शिविरों में इस समस्या को उठा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। वहीं सेक्टर में मूलभूत सेवा सड़कों व लाइटों और स्वच्छ पेयजल का हाल भी बेहाल है जिससे सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सेक्टरवासी नीरज और विकास ने बताया कि सेक्टर के पास एक ही लाइन में 17 बैंक्वेट हॉल बन चुके हैं जिससे सेक्टर में अतिक्रमण की स्थिति बनी रहने लगी है। सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर में सड़कों का हाल बुरा है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिनमें बारिश होते ही जलभराव की स्थिति बन जाती है और हादसे का कारण बन रहे हैं। जलभराव के कारण मच्छर पनपते रहते हैं जिससे बीमारी फैलने का डर बढ़ जाता है। लाइटों व स्वच्छ पेयजल के लिए भी सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है लेकिन कोई भी मंत्री या विधायक सेक्टर की सुध नहीं ले रहा है। अब यहां सड़क बनाने के लिए दिन के समय ही टाइल उखाड़ दी गई। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed