{"_id":"6ae48fc18197e5034500e1b7","slug":"encouraged-female-students-to-become-self-reliant-through-startups-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166844-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छात्राओं को स्टार्टअप के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छात्राओं को स्टार्टअप के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
-स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प योजना के तहत जागरूकता सत्र आयोजित
-पांच श्रेष्ठ स्टार्टअप को मिलेगा 15 लाख रुपये तक का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। वैश्य कन्या कॉलेज समालखा में युवाओं में स्टार्टअप संस्कृति और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रोफेसर रेनू गुगनानी की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य वक्ता स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने छात्राओं को हरियाणा सरकार की इस योजना के विभिन्न पहलुओं और इससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने नए और रचनात्मक विचारों को स्टार्टअप का रूप देकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। इसके लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने आइडिया ऑनलाइन सबमिट कर सकती हैं। प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष पांच स्टार्टअप को 15 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, शीर्ष पांच उभरते उद्यमियों को पांच लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार प्रदान करने का प्रावधान है।
23