फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees protested against the use of online attendance app

Panipat News: एप से ऑनलाइन हाजिरी लगाने का कर्मचारियों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Employees protested against the use of online attendance app
पानीपत। पंचायत पंप ऑपरेटर जलकर्मी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदारों को एप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर सीटू मजदूर यूनियन ने रोष प्रदर्शन किया और उपायुक्त को सीएम के नाम लिखित ज्ञापन पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान अमरजीत, सचिव नीरज, सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त, व एपी ब्रांच पानीपत प्रधान अनिल कुमार, सचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, चेयरमैन सतीश कुमार, वरिष्ठ सलाहकार अनंत राम शर्मा, जलकर्मी ट्यूब्वेल ऑपरेटर पानीपत ब्लॉक से बलकार, ओम प्रकाश, सतपाल, संदीप, अनिल, विक्रम, इसराना ब्लॉक से जयपाल, फूल कुमार, मनोज कुमार, सनौली ब्लॉक से नीरज, देवी दयाल, विनोद कुमार आदि ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा

हरियाणा के पंचायत विभाग द्वारा एक नई एप तैयार की गई है, जिसके माध्यम से ग्रामीण जलकर्मी, सफाई कर्मी और चौकीदारों की प्रतिदिन हाजिरी ऑनलाइन लगाए जाने के निर्देश के खिलाफ हरियाणा के कर्मचारियों में राज्य सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। अनाप-शनाप शर्तें लगाई गई हैं, हाजिरी का सत्यापन ग्राम सचिव ओर गांव के सरपंच के माध्यम से किया जाएगा और इस आधार पर उनके मानदेय का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि पहले की तरह बीडीपीओ के माध्यम से ही भुगतान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था पर रोक लगाकर पांच-छह गांव का जोन बनाया जाए तथा उसे जोन में काम करने वाले कर्मियों की हाजिरी के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति करके हाजिरी रजिस्टर और हाजिरी कार्ड पर हाजिरी लगाई जाए। अगर सरकार ने जबरन ऑनलाइन हाजिरी लगाने का प्रयास किया तो ग्रामीण जलकर्मी, सफाई कर्मचारी चौकीदार प्रदेश भर में इसका कड़ा विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ भविष्य में राज्यव्यापी आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed