फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees of aided colleges protested by tying black bands

पानीपत: एडिड महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Employees of aided colleges protested by tying black bands
पानीपत। आर्य कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य विरोध जताते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। एडेड महाविद्यालय के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम मांग-पत्र भेजने व आठ फरवरी को सोशल मीडिया जैसे को ट्विटर फेसबुक के जरिए सभी कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। सभी कर्मचारियों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर अपने-अपने कॉलेज के गेट पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया व अपने मांग-पत्र की कॉपी ईमेल के जरिए मुख्यमंत्री को भेजी।
विज्ञापन

टीचिंग और नॉन टीचिंग यूनियन पिछले कई वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी मांगों को बता चुकी है लेकिन हर केवल आश्वासन दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना कि आश्वासन के अलावा हमें क्रियान्वयन भी चाहिए। पानीपत जिले के गैर शिक्षक स्टाफ के सचिव सुमेर रेडू ने बताया कि हरियाणा के 97 एडिट कॉलेजों के शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ ने सरकार और शिक्षा विभाग के उदासीन, नकारात्मक, अनसुने रवैया के कारण रोष प्रदर्शन शुरू करने का फैसला किया था। इसमे न टीचिंग स्टाफ को एसीपी बहाल करने, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी 2019 लागू करने, संशोधित एचआरए लागू करने, एनपीएस कर्मचारियों की कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मेडिकल, और स्टाफ को सरकारी कॉलेजों में समायोजित करने सहित मांग को उठाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईबी कॉलेज के पानीपत जिले के गैर शिक्षक स्टाफ के पूर्व प्रधान राममेहर शर्मा, आर्य कॉलेज के पूर्व सचिव ओमप्रकाश, डिप्टी सुपरिटेंडेंट विनीत गर्ग, रामकुमार शर्मा, चंदन, बीबी कथूरिया, आशिष गुप्ता, अमित कुमार, राजदेव,रविंद्र समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed