{"_id":"6887ebc02e2315bfc00cdd3c","slug":"employees-got-angry-on-jes-suspension-staged-a-sit-in-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141045-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेई के निलंबन पर भड़के कर्मचारी, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेई के निलंबन पर भड़के कर्मचारी, दिया धरना
विज्ञापन
-एसडीओ व उच्चाधिकारियों के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
संवाद न्यूज संवाद
इसराना। मीटर से छेड़छाड़ व टेंपरिंग के आरोपों के चलते निलंबित जेई अंकित के समर्थन में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन उतर आई है। यूनियन ने उनके निलंबन को गलत ठहराते हुए एसडीओ व उच्चाधिकारियों के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की।
सब यूनिट प्रधान धर्मवीर शर्मा ने इसकी अगुवाई की व मंच संचालन यूनिट सचिव शिवकुमार ने किया। यूनिट प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि मीटर टेंपरिंग मामले की जांच सही तरीके से नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के मुख्य आरोपियों को जानबूझकर बचाया जा रहा है और निर्दोष जेई अंकित को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि असल दोषियों को बचा कर जेई को बलि का बकरा बनाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जेई अंकित का निलंबन वापस नहीं लिया जाता और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यूनियन द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से पूरे सब डिवीजन की विजिलेंस जांच कराने की मांग भी उठाई है। विरोध प्रदर्शन में अमित कुमार, सुरेंद्र शर्मा, संजय सैनी, बलकार, जितेंद्र व समेत अन्य कर्मचारी नेता शामिल हुए। करीब चार माह पूर्व कुराना गांव के उपभोक्ता राजेश कुमार व अन्य लोगों ने बिजली मंत्री अनिल विज को मामले की शिकायत की थी। कुछ दिन पहले निगम ने जांच पूरी होने पर जेई अंकित को निलंबित किया है।