फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees demonstrated in support of their low wages and demands

Panipat News: कम वेतन और मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated in support of their low wages and demands
बिजली निगम एक्सईएन सिटी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते यूनियन कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिजली कर्मचारियों ने ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले कार्यकारी अभियंता सिटी डिवीजन गोहाना रोड कार्यालय के सामने कर्मचारियों की मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कम वेतन देने के लिए एक्सईएन सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सिटी यूनिट के प्रधान दलेल शर्मा ने की व संचालन सचिव बलराम राणा ने किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनके वेतन से कई बार दो से तीन हजार रुपये काटकर उन्हें वेतन दिया जाता है। जिसके बारे में एक्सईएन सिटी से जवाब मांगा गया लेकिन उनके पास इस मामले के लिए कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने कहा कि कार्यकारी अभियंता का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ न होकर दूसरे कामों में ज्यादा रहता है। पिछले काफी समय से कर्मचारियों के वेतन से रुपये काटे जा रहे है। जिसके बारे में एक्सईएन के पास कोई जवाब नहीं है। यूनियन ने कार्यकारी अभियंता से मिलकर उनके संज्ञान में विभाग में गलत तरीके से किए गए कार्यों को लाया गया था। लेकिन कार्यकारी अभियंता ने उन कार्यों की जांच नहीं की है। यूनियन मांग करती है कि कार्यकारी अभियंता गलत कार्यों की जांच करें व कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करें अन्यथा यूनियन प्रदर्शन को आगे बढ़ने पर मजबूर होगी। एक्सईएन सिटी सुरेश कुमार ने बताया कि समय पर कर्मचारियों को उनका वेतन दिया जा रहा है। इसको लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जिससे कर्मचारी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed