फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Emphasis on work based on experience rather than rote learning

Panipat News: रटने की बजाय अनुभव पर आधारित कार्य पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on work based on experience rather than rote learning
अ​भिभावकों से बातचीत करते ​अध्यापकगण। संवाद
पानीपत। शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा स्कूलों में शनिवार को पीटीएम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला वार्ड 10 रानी महल पानीपत में संवाद- अभिभावक- शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक से 15 जनवरी तक होने वाले शीतकालीन अवकाश में निपुण कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की। अनुपालन में होमवर्क में बदलाव किया गया। जिसमें रटने की बजाय अनुभव आधारित कार्य पर बल दिया गया।
विज्ञापन

जिसके लिए अभ्यास को समर्थन देने के लिए विंटर पैकेट शीतकालीन गृहकार्य के बारे में अभिभावकों से चर्चा की गई। एबीआरसी आरती ने बताया कि यह होमवर्क परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किया जाना है। जिसमें नाना-नानी, दादा-दादी एवं बड़े सदस्य मेंटर की भूमिका में हैं। वह अपने अनुभवों के साथ नई पीढ़ी को संस्कार, मार्गदर्शन, दक्षता, कौशल, व्यवहार कुशलता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक बोधराज ने बताया कि इन गतिविधियों से विद्यार्थी आंकलन, अनुमान लगाना, विश्लेषण, कहानी कहना, सम्प्रेषण, वार्तालाप, व्यवहार गणित, भ्रमण प्रस्तुतीकरण सिखायेगी। परिवार के सदस्यों के साथ जब बच्चे गतिविधियों को करेंगे। तो उन्हें मोबाइल और टेलीविजन से दूर करके अनुभव का अवसर प्रदान करेगी। परिवार के सदस्यों के साथ जुड़ाव एवं लगाव होगा। इस अवसर एबीआरसी आरती, शिक्षक बोधराज, अभिभावक पूजा देवी, कमलेश देवी, सुमन, मोनू देवी, सोनू कुमार व अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed