फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity worker murdered and body thrown in Haridwar forests

Panipat News: बिजली कर्मचारी की हत्या कर शव हरिद्वार के जंगलों में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity worker murdered and body thrown in Haridwar forests
पानीपत। पावर हाउस कॉलोनी निवासी बिजली निगम के सफाई कर्मचारी की हत्या कर हरिद्वार के जंगलों में फेंक दिया गया। सफाई कर्मचारी पानीपत से हरिद्वार चार दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसके बाद उसको मोबाइल स्विच ऑफ मिला। हरिद्वार पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पावर हाउस कॉलोनी निवासी अमरजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई अमित (25) बिजली निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। अमित 30 अप्रैल को चार दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था। वह पांचों कार में हरिद्वार गए थे। इसके बाद अमित का मोबाइल स्विंच ऑफ हो गया। उससे संपर्क नहीं हो पाया। वह लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। उनको वीरवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से अमित के शव के बारे में पता चला तो वह हरिद्वार पहुंचे। यहां सरकारी अस्पताल में अमित का शव रखा था। अमित की हत्या की गई थी। उसके शव को जंगल में फेंका गया था। उनकी पुलिस ने मांग है कि अमित के दोस्तों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाए।
विज्ञापन


हरिद्वार पुलिस के थाना प्रभारी वीरेंद्र कसान ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि भूरा रोड जंगल में तोहिद के खेत के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर एसपी अभिषेक, एडिशनल एसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए थे। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो वायरल किए गए। वीरवार को मृतक का भाई अमरजीत निवासी पावर हाउस कॉलोनी, पानीपत सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो देखकर पुलिस थाना में पहुंचा तथा मृतक की पहचान अपने छोटे भाई अमित के रूप में की। अमित दोस्तों के साथ घूमने आया था। परिजनों के बयानों पर आरोपी दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अमित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed