{"_id":"624b53ea80aa340ebf1adab0","slug":"electricity-theft-caught-in-204-places-99-lakh-fine-panipat-news-knl103925799","type":"story","status":"publish","title_hn":"204 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 99 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
204 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 99 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बिजली निगम ने सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। निगम की टीमों ने 204 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी, जिन पर 98.66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार चलेगा। बिजली चोरी को जिले में शून्य करने के लिए अभियान तहत कार्रवाई होगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पानीपत समेत बिजली चोरी का अभियान प्रदेश भर में चला। इस अभियान के तहत पानीपत में 25 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों को बांटकर पानीपत ग्रामीण, समालखा, बापौली, सनौली, इसराना और मतलौडा में भेजा गया। सुबह 10 बजे से जारी किया गया अभियान पूरे दिन चले। सोमवार की शाम छह बजे तक बिजली की इन 25 टीमों ने 1012 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मारा।
एक हजार से अधिक मीटरों की जांच में बिजली निगम की टीमों को मौके पर 204 जगह बिजली चोरी किए जाते मिली। अधिकारियों ने बताया कि मीटर को बाईपास कर सीधा खंभे से लाइन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस सभी पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। अधिकतर बिजली चोरी के मामले ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, ऐसे में बिजली निगम गांवों पर अलग से विशेष अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर बिजली चोरी पकड़ने का अभियान जारी है। सोमवार का जहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई है, जांच टीमें उन जगहों का फालोअप लेंगी। अगर दोबारा बिजली चोरी करते पाए गए तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।
- एसएस ढुल, एसई, बिजली निगम