फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   electricity theft case, je demand 30 thousand to settled the case

बिजली चोरी का छापा मार- दिखाया डेढ़ लाख जुर्माने का डर, फिर 76 हजार की जगह बनाया 12 हजार का पर्चा फिर 30 हजार में हुई सेटलमेंट,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
electricity theft case, je demand 30 thousand to settled the case
एक बार फिर से बिजली निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। बिजली चोरी के केस से बचाने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले की आला अधिकारियों और विजिलेंस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने जेई और उसके सहयोगियों का एक ऑडियो भी अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
वार्ड नंबर 24 की गोपाल कॉलोनी निवासी अशोक ने गृहमंत्री को शिकायत दी कि छह अगस्त को मॉडल टाउन सब डिवीजन के जेई सुरेश रोहिल्ला, सुशील व अन्य दो तीन बिजली कर्मचारियों ने बिजली चोरी का केस बनाकर उनका मीटर उखाड़ लिया। करीब डेढ़ लाख रुपये की बिजली चोरी का केस बनाने का डर दिखाया। मामले को रफादफा करने को 30 हजार रुपये की मांग रखी। आरोप है कि जेई ने अपने कर्मियों को आगे किया और रिश्वत के पैसे लिए। पीड़ित ने दस हजार रुपये दिए और बाकी अगले दिन देने की बात की। इसपर बात बिगड़ गई।
विज्ञापन

विजिलेंस को भी दी शिकायत, लेकिन नहीं की कार्रवाई
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस को भी दी। विजिलेंस टीम ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का पूरा आश्वासन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 हजार की जगह गलती से बना 12 हजार रुपये का बिल : जेई
आरोपों पर जेई सुरेश रोहिल्ला ने कहा कि छह अगस्त को बिजली चोरी करने के आरोप में मीटर उखाड़ने की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। इसका बिल 76 हजार रुपये बनाया जाना था, जो गलती से 12 हजार बना। उसे रिवाइज नोटिस दिया था। वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। न ही उन्होंने कभी पीड़ित से फोन पर बात की।

मामले की शिकायत व अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को उनके बयान देने के लिए बुलाया जा रहा है। अगर बिजली निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों पर लगे आरोप सिद्ध होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामेंद्र मलिक, एसडीओ, अतिरिक्त चार्ज एक्सईएन सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed