फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   electricity consume high in winter season

सर्दी के साथ बढ़ने लगी बिजली की खपत

Sat, 19 Dec 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 19 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही जिले में बिजली की खपत करीब 45 प्रतिशत तक बढ़ गई है। ऐसे में हर रोज करीब 20 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली खर्च हो रही हैं।
विज्ञापन


 बिजली खपत बढ़ने का कारण रूम हीटर, गीजर और घरों में लगने वाली रॉड लगाना माना जा रहा है। ऐसे में लाइनों में भी फाल्ट आना शुरू हो गया है। इससे अघोषित कटौती शुरू हो गई है। 


सर्दी शुरू होते ही जिले में बिजली संकट गहराना शुरू हुआ है। 10 नवंबर तक जिले में बिजली की प्रतिदिन की खपत करीब 45 लाख यूनिट प्रतिदिन थी।

दिसंबर माह के शुरू होते ही बिजली खपत में इजाफा होकर 60 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई। इसके बाद से प्रतिदिन बिजली की खपत में इजाफा जारी है।

आंकड़े बताते हैं कि जैसे-जैसे पारा गिरा वैसे-वैसे बिजली की खपत बढ़ती गई। पांच दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री आंका गया।

इस दिन बिजली की खपत 66 लाख यूनिट थी। इसके बाद न्यूनतम पारा चढ़ा और बिजली की रोजाना की खपत 62- 64 लाख यूनिट रह गई।

15 दिसंबर को जिले में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दिन न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा और बिजली की खपत करीब 71 लाख यूनिट रही। गर्मियों में जिलेभर में रोजना बिजली की खपत करीब 85 लाख यूनिट तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed