{"_id":"6a2a665e9ae5c866e60b36e8","slug":"electric-scooter-crashes-into-tree-in-fatehabad-13-year-old-boy-dies-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पेड़ से टकराई इलेक्ट्रिक स्कूटी, 13 वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पेड़ से टकराई इलेक्ट्रिक स्कूटी, 13 वर्षीय बच्चे की मौत
Thu, 11 Jun 2026 01:11 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:11 PM IST
सार
फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में एक स्कूटी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद जिले के गांव भिरड़ाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर गांव की सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें, अमित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।