{"_id":"92d4a474292cf5de4178cc76a7b3a3ce","slug":"electric-pole-may-be-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे जो ले सकते हैं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे जो ले सकते हैं जान
कैथ्ाल
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में गांव पाई के गांव चंदाना के राजकीय कन्या विद्यालय में बिजली के खंभे को डीसी के आदेशों के बावजूद अब तक नहीं हटाया जा रहा है। इसकी वजह से कभी भी यह हादसे का सबब बन सकता है।
ग्रामीण सत्यवान, राजेश, कृष्ण, राजा राम ने बताया कि राजकीय कन्या विद्यालय में लोहे का एक बिजली का खंभा भी है इससे खेतों की बिजली की सप्लाई चालू है। इस खंभे और इसको सपोर्ट देने वाली तारों में अक्सर करंट आता रहता है।
स्कूल के कई बच्चों को करंट भी लग चुका है। बच्चों को करंट से बचाने के लिए स्कूल प्रशासन ने खंभे के पास व इसके सपोर्ट तारों के पास कांटे डाले हुए हैं।
स्कूल के अध्यापक और ग्राम पंचायत इस खंभे को यहां से हटाने की कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। डीसी ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम में भी स्कूल में लगे बिजली के खंभे को हटाने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव व आसपास की बिजली के सभी तार ढीले हैं और इतना ही नहीं बिजली की ये तारें जर्जर हालत में भी है।
कुछ दिन पूर्व ही वाल्मीकि बस्ती में बिजली की तार टूट कर गिरने से एक कक्षा 4 में पढ़ने वाले कलायत के एक बच्चे की करंट लगने से मौत भी हो चुकी है। इस बारे में भी उन्होंने विभाग के एसडीओ व एक्सईएन को अवगत करवाया था।
बिजली विभाग के एसडीओ राजीव ढिल्लो ने बताया कि इस कन्या स्कूल में से बिजली के खंभे से तारों को हटाया गया है। स्कूल के अंदर मात्र खंभा ही खड़ा हुआ है जिसको जल्दी ही उखाड़ लिया जाएगा।
विभाग के एक्सईएन ज्ञान चंद ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। 50 से 60 प्रतिशत कार्य कर दिया गया है और बाकी का कार्य भी जल्दी ही कर दिया जाएगा। बच्चे की मौत की बात जो सरपंच द्वारा कही गई उनके नोटिस में नहीं है।