फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electric cable puncture in overload, black out in half the city

Panipat News: ओवरलोड में बिजली केबल पंक्चर, आधे शहर में ब्लैक आउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Electric cable puncture in overload, black out in half the city
पानीपत। गर्मी में ओवरलोड से बुधवार रात करीब तीन बजे किला सब डिवीजन व छाजपुर सब डिवीजन की मुख्य केबल पंक्चर हो गई। बिजली निगम की टीमें दिनभर पंक्चर तलाशने और बदलने में लगी रहीं। दोनों सब डिवीजनों के अंतर्गत करीब 12 गांव और 45 कॉलोनियों में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे ब्लैक आउट रहा। बिजली निगम 18 घंटे में भी केबल का पंक्चर तलाश नहीं कर पाया। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम अधिकारियों ने जल्द ही बिजली सुचारु करने का दावा किया है। बारिश के बाद उमस पैदा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय लोगों को पेयजल तक को तरसना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब तीन बजे छाजपुर सब डिवीजन और किला सब डिविजन के आधे से अधिक हिस्से की बिजली चली गई। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। लोगों का कहना है कि नंबर रात तीन बजे से लगातार व्यस्त हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से लोग निगम और टोल फ्री नंबर पर फोन कर रहे हैं। इधर बिजली निगम की टीमें फाल्ट तलाशने में लगी रही। प्राथमिक जांच में दोनों सब डिविजन के अंतर्गत केबल में पंक्चर मिला।
विज्ञापन


छाजपुर सब डिवीजन के अंतर्गत बलजीत नगर, धूप सिंह नगर, सनौली रोड, सेक्टर 24, कुटानी रोड और किला सब डिविजन के अंतर्गत देसराज कॉलोनी, पटेल नगर, नूरवाला, जैन मोहल्ला, अशोक विहार कॉलोनी, गुड़मंडी, सलारजंग गेट, इंसार बाजार, पंचरंगा बाजार, खैल बाजार, एकता विहार कॉलोनी समेत लगभग 45 कॉलोनियों में बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बिजली की हर रोज की खपत 1.25 करोड़ यूनिट पहुंच गई है। पिछले सप्ताह यह 1.10 करोड़ यूनिट थी। एक सप्ताह में ही 15 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है। सर्दियों से दोगुना है। सर्दियों में इसकी खपत करीब 60 लाख यूनिट थी। ऐसे में घोषित व अघोषित कट बढ़ गए हैं। जाटल रोड और असंध रोड फीडर पर रातभर अघोषित कट लगते रहे।


पिछले एक सप्ताह से तापमान बढ़ा है। गर्मी के साथ बिजली लोड भी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को बिजली की खपत 1.25 करोड़ पहुंच गई। लोड के कारण छाजपुर व किला सब डिवीजन की केबल पंक्चर हुई है। इनका मरम्मत कार्य चल रहा है।

- डीएस छिक्कारा, एसई, बिजली निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed