{"_id":"6216985c16e38f1ab2731fc2","slug":"election-of-samalkha-municipality-in-april-people-will-also-choose-the-chairman-panipat-news-knl99938935","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में समालखा नगर पालिका का चुनाव, चेयरमैन भी चुनेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में समालखा नगर पालिका का चुनाव, चेयरमैन भी चुनेंगे लोग
विज्ञापन
समालखा। करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद अब समालखा नगर पालिका के चुनाव अप्रैल के आखिरी सप्ताह में करवाए जाने का बिगुल बज चुका है। इस निकाय चुनाव का शेड्यूल अगले माह तैयार किया जाएगा। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी। अबकी चेयरमैन का भी चुनाव मतदाता करेंगे।
चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बुधवार को बताया कि इस चुनाव में नपा के अंतर्गत आने वाले 17 वार्डों में करीब 31 हजार मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए नपा से चुनाव लड़ने वाले भावी उम्मीदवारों ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तक शुरू कर दी हैं। अबकी बार नपा चेयरमैन का चुनाव भी लोग सीधे मतदान कर करेंगे जबकि इससे पहले पार्षद चेयरमैन का चुनाव करते थे। अबकी बार नपा समालाखा के लोगों को दो मत डालने होंगे। एक मत पार्षद और दूसरा मत चेयरमैन के लिए दिया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से पांच जनवरी को जारी मतदाता सूची में नपा के 17 वार्डों में 31 हजार वोटर दर्ज मिले हैं। इनकी 18 फरवरी को रिवीजन हो चुकी है। अब 25 मार्च को मतदाता सूची के रिवीजन का काम पूरा किया जाएगा। इस मतदाता सूची में करीब 1800 वोट बढ़े हैं। दूसरी तरफ भाजपा पार्षदों से संबंधित वार्डों से जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से वार्ड का दोबारा सर्वे करवानी की मांग भी की है। वहीं, अन्य जारी की गई मतदाता सूची में सुधार करवाने के लिए नपा के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन से लेकर उम्मीदवारों की तैयारियां शुरू
बता दें कि चुनाव आयोग प्रदेश भर की 93 नगर निगम, पालिका और परिषद में चुनाव करवाने जा रहा है। जिसमें से 48 निकाय में ये चुनाव अप्रैल के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से चुनाव संबंधित सभी तैयारियों को जोरशोर से पूरा करने के आदेश दिए हैं। चुनाव की सूचना मिलते ही निवर्तमान पार्षदों समेत पूर्व पार्षदों और भावी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियों को एक बार फिर से तेज कर दिया है। इसे लेकर जनसभाएं तक शुरू हो चुकी हैं। हालांकि नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा का कहना है कि चुनाव की तारीख को लेकर उनके पास किसी तरह की सूचना नहीं आई है।
अब ये हैं हालात
समलाखा नपा में इस समय 17 वार्ड हैं। इनमें से नौ वार्ड सामान्य हैं। पांच वार्ड केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आठ वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाओं, बीसी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं। कुल मिलाकर निवर्तमान कार्यकाल में चेयरमैन समेत सात महिलाएं पार्षद रह चुकी हैं। समालखा नपा क्षेत्र की आबादी करीब 50 हजार से ज्यादा है, जबकि यहां करीब 31 हजार मतदाता दर्ज हैं। इनके अलावा दो पार्षदों को मनोनीत भी किया जा चुका है।
पहली बार चेयरमैन को सीधा चुनेगी जनता
इस बार चेयरमैन का चुनाव सीधे होगा। प्रदेश सरकार ने चेयरमैन का चुनाव डायरेक्ट करवाने का फैसला किया था। ताकि चेयरमैन पद के लिए नपा में पार्षदों की वोट की खरीद-फरोख्त ना हो सके। जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके। विभिन्न पाटियों का दामन थाम रहे चेयरमैन पद के उम्मीदवार- चेयरमैन पद के उम्मीदवारों ने विभिन्न पार्टियों का दामन थामा जा रहा है। इसमें अभी तक बीजेपी व कांग्रेस पार्टी में ही इसके कई दावेदार सामने आ रहे हैं लेकिन टिकट किसे मिलती है और उसके बाद अन्य दावेदार पार्टी में रहेंगे या वे पार्टी छोड़ेंगे ये भविष्य के गर्त में ही है।
प्रशासन पूरी तरह तैयार
समालाखा नपा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वहीं, नपा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि अगर मतदाता सूची में किसी मतदाता की कोई त्रुटि रह गई है तो उसे सीमित समय के अंदर दुरुस्त करवा लें। -सुशील सारवान, उपायुक्त, पानीपत।