फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Election for the post of head and secretary of Shri Digambar Jain Panchayat today

Panipat News: श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रधान और सचिव पद के लिए चुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Election for the post of head and secretary of Shri Digambar Jain Panchayat today
पानीपत। श्री दिगंबर जैन पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर भूपेंद्र और सुनील पक्ष आमने-सामने हैं। प्रधान और सचिव पद पर दोनों पक्षों के एक-एक सदस्य आमने-सामने हैं। पंचायत के 416 वोट चारों उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुभाष जैन और रविंद्र जैन ने इसको लेकर जिनवाणी विद्या भारती सीसे स्कूल में शनिवार को उम्मीदवारों व एजेंटों की बैठक ली। जिसमें चुनाव निष्पक्ष कराने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए भूपेंद्र जैन और सुनील कुमार व सचिव पद के लिए दीपक जैन और मनोज जैन मैदान में हैं। पंचायतों के मतदाताओं को आधार कार्ड या फिर किसी अन्य आईडी प्रूफ के आधार पर मतदान का अधिकार होगा। उनको वोटिंग स्लिप दी जाएगी। इसके आधार पर बैलेट पेपर दिया जाएगा। प्रधान और सचिव पद के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर बनाया गया है। चुनाव अधिकारी सुभाष जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पंचायत के चुनाव हर तीन वर्ष में कराए जाते हैं। इस बार रविवार को चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुबह नौ से सायं चार बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके तत्पश्चात मतदान की गणना की जाएगी। एडवोकेट मेहुल जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पंचायत सैकड़ों वर्ष पुरानी संस्था है। इसके अंतर्गत पानीपत के सात मंदिरों का संचालन किया जाता है। इनमें श्री दिगंबर जैन मंदिर, श्री दिगंबर जैन धर्मशाला, श्री दिगंबर जैन औषधालय, पारसनाथ वाटिका, महावीर वाटिका, चंद्रप्रभु वाटिका व इंद्रपुरी श्मशान का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधान पद के लिए एक पक्ष के भूपेंद्र जैन 63 वर्ष के हैं। वे श्री दिगंबर जैन पंचायत के 2011 से 2015 तक सचिव और जैन स्कूल सोसायटी के 2016 से 2019 प्रधान रहे हैं। दूसरे पक्ष के सुनील जैन 67 वर्ष के हैं। वे श्री सम्मेद शिखर के वात्सल्य भवन के अध्यक्ष रहे हैं। सचिव पद पर एक पक्ष के मनोज जैन 48 वर्ष हैं। वे जैन स्कूल सोसायटी के 2016 से 2019 उपप्रधान रहे हैं। इसके साथ 2021 से 2024 तक श्री दिगंबर जैन पंचायत के सचिव रहे हैं। दूसरे पक्ष के दीपक जैन 63 वर्ष के हैं। वे 2015 से 2021 तक श्री दिगंबर जैन पंचायत के मंदिर प्रबंधक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed