{"_id":"66cc503f67405577d709baea","slug":"election-commission-should-not-take-unilateral-decision-on-bjps-application-to-postpone-elections-under-the-guise-of-holiday-deependra-panipat-news-c-244-1-pnp1003-123260-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी की आड़ में चुनाव टालने की भाजपा की अर्जी पर चुनाव आयोग एकतरफा फैसला न करें : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी की आड़ में चुनाव टालने की भाजपा की अर्जी पर चुनाव आयोग एकतरफा फैसला न करें : दीपेंद्र
विज्ञापन
समालखा। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने समालखा विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत रविवार को समालखा अनाज मंडी से पदयात्रा शुरू की। यात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए समालखा रेलवे स्टेशन के पास संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि छुट्टी की आड़ में चुनाव टालने की भाजपा की अर्जी पर चुनाव आयोग एकतरफा फैसला न करे।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल में बीजेपी ने हरियाणा का भट्ठा बैठा दिया। बीजेपी के पास जब ये रिपोर्ट गई कि हरियाणा की जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है तो आनन-फानन में गठबंधन तोड़ा, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बदला चुनाव की तारीख बदल दी और अब दोबारा चुनाव की तारीख बदलने की अर्जी दे दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा बीजेपी ने चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा है, जो यह दर्शाता है कि बीजेपी चुनाव से किस कदर घबराई हुई है। अपनी हार सामने देख सत्ताधारी पार्टी द्वारा बचकाने तर्क दिए जा रहे हैं। क्योंकि उसके पास न कोई मुद्दा है, न जनता को बताने लायक कोई काम या उपलब्धि है। इसलिए बीजेपी, इनेलो छुट्टियों का बहाना बनाकर चुनाव टालने की साजिश कर रही हैं।
एक कहावत है बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी, बीजेपी को आखिर चुनाव का सामना तो करना ही पड़ेगा। भाजपा की अर्जी पर चुनाव आयोग एकतरफा फैसला न करे। बीजेपी छुट्टी की आड़ ले रही है जबकि असली बात तो ये है कि हरियाणा की जनता भाजपा की छुट्टी करने को तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बी-टीम इनेलो ने भी अब बीजेपी के सुर में सुर मिला लिया है। ये वोट काटू पार्टियां हैं जो बीजेपी के इशारे पर काम करती हैं। जैसे ही बीजेपी ने चुनाव टालने की चिट्ठी लिखी उसके कुछ ही घंटे बाद इनेलो ने भी वैसी ही चिट्ठी पर साइन करके चुनाव आयोग को भेज दिया। इस मौके पर समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर, इसराना विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि, दिव्यांशु बुद्धिराजा, विजय जैन, बिजेंद्र सिंह बिल्लू, सचिन कुंडू, महेंद्र कादियान, संदीप बैनीवाल, अनिल मलिक, दलबीर खोखर, राजू कुहाड़, संजय बैनीवाल व कंवर सिंह छौक्कर मौजूद रहे।