{"_id":"684367158a67da4d6f0877c4","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1006-138257-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
सनौली। रसलापुर गांव के पास वीरवार रात को कैमिकल के ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर लगने से बुजुर्ग रिशीपाल की मौत हो गई। वह उस समय सड़क पर टहल रहा था। बापौली थाना पुलिस ने मृतक के बेटे हरवीर की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर-टैंकर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रसलापुर गांव के हरवीर ने बताया कि उसके पिता रिशीपाल (63) वीरवार राम रात साढे आठ बजे बापौली से निंबरी गांव की सड़क पर सैर करने गए थे। वे रसलापुर ड्रेन की पुलिया के पास पहुंचे तो बापौली से पानीपत की तरफ जा रहे ट्रैक्टर-टैंकर ने उनको टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर-टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से रिशीपाल को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई रामेश्वर का कहना है कि अज्ञात ट्रैक्टर-टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है
।