फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly man dies after being hit by a car

Panipat News: कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a car
समालखा। समालखा के पास जीटी रोड पार करते हुए एक बुजुर्ग की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग शादी समारोह में आया था। मृतक के दामाद ने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। असंल सुशांत निवासी धीरज छानना ने बताया कि मंगलवार को समालखा के पास स्थित रॉयल वैनिशियन होटल में उसके रिश्तेदार का शादी समारोह था। यहां पर उसका ससुर मॉडल टाउन निवासी भूपेंद्र (65) समारोह से बाहर आया था। वह किसी काम से जीटी रोड पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। कार चालक यहां से फरार हो गया। वह अपने घायल ससुर को लेकर सिवाह गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed