फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly died in Panchkula, 251 found infected

बुजुर्ग ने पंचकूला में दम तोड़ा, 251 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly died in Panchkula, 251 found infected
पानीपत। जिले में कोरोना से पिछले तीन दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को अंसल निवासी 65 वर्षीय रमेश सेठी की पंचकूला में कोरोना से मौत हो गई। रमेश सेठी 14 जनवरी से पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल थे। कोविड गाइडलाइन के अनुसार, शुक्रवार को जन सेवा दल ने शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार किया। जिले में तीनों लहरों में अब तक कोरोना के प्रभाव से 644 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की तीसरी लहर में ये दूसरी मौत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना के नए 251 मरीज मिले हैं। 255 लोग शुक्रवार को कोरोना से ठीक हुए हैं। शुक्रवार को भी रिफाइनरी टाउनशिप में कोरोना के 29 केस मिले हैं। नए केस में बच्चों की संख्या 23 है। इस लहर में अब तक 16 साल से कम आयु के 207 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बच्चों का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। कोरोना की तीसरी लहर में ददलाना टाउनशिप, मॉडल टाउन, सेक्टर 11, 12, 13, 17, एल्डिको व समालखा को संक्रमण ने चपेट में लिया है। इन क्षेत्रों से अब तक 950 केस दर्ज किए जा चुके हैं। शुक्रवार को मॉडल टाउन, समालखा, सेक्टर 11, 12 व 13-17 में कोरोना के नए 90 केस मिले हैं।
विज्ञापन

पांच सर्जन ने 30 गैर जरूरी सर्जरी की स्थगित
कोरोना के कारण सरकारी अस्पताल के पांच सर्जन ने 30 गैर जरूरी सर्जरी को स्थगित कर दिया है। इनमें 10 सर्जरी नेत्र व आठ सर्जरी दंत रोग से संबंधित है। जिले भर में आईएमए के डॉक्टरों के अनुसार लगभग 110 सर्जरी को स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का मत है कि सर्जरी के दौरान डॉक्टर सीधे तौर पर मरीज के संपर्क में आता है। इसलिए गैर जरूरी सर्जरी स्थगित करना जरूरी है। सिविल अस्पताल के पांच सर्जरी अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें दो नेत्र रोग विशेषज्ञ, दो डेंटल व एक हड्डी रोग विशेषज्ञ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले का पॉजिटिविटी रेट 6.2 प्रतिशत
जिले में अब तक कोरोना के 34127 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 31648 लोग ठीक हो चुके हैं। 644 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 498571 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.2 प्रतिशत है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत है।
पिछले नौ दिनों में 11094 की औसत से हुई सैंपलिंग
कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे के बीच कोरोना सैंपलिंग की संख्या लगातार घट रही है। ये स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। पिछले छह दिन में अब तक महज 11094 लोगों ने अपनी जांच कराई है। हर रोज 1232 की औसत से कोविड जांच हो रही है।

सैंपलिंग कम हो रही है, लोगों से अपील लक्षण है तो जांच कराएं
कोरोना की तीसरी लहर में रिकवरी रेट बेहतर है। शुक्रवार को 251 नए मरीज मिले हैं जबकि 255 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग पंचकूला अस्पताल में दाखिल था। अब सैंपलिंग कम हो रही है लोगों से अपील है कि अगर लक्षण हैं तो जांच जरूर कराएं।
- डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed