फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elder brother dies in road accident in front of younger one

Panipat News: छोटे के सामने बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Elder brother dies in road accident in front of younger one
पानीपत। सेक्टर 18 रोड पर सीआईए वन थाना के सामने एक कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई के सामने बड़े भाई की मौत हो गई। आरोपी कार सवार यहां से फरार हो गया। हादसे की सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मच्छरौली गांव निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह पानीपत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका बड़ा भाई विक्रम श्रीराम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह शनिवार को दो अपनी अपनी मोटरसाइकिल पर निजामपुर गांव में काम के लिए जा रहे थे। विक्रम उससे लगभग 100 मीटर आगे चल रहा था। उसकी आंखों के सामने रॉन्ग साइड से आई एक कार ने विक्रम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आरोपी कार सवार यहां से फरार हो गया। उसके भाई विक्रम की यहां मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed