फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eighty yesterday vi today vi tomorrow vi... devotees danced on the bhajan

Panipat News: अस्सी कल वी आज वी कल वी... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Eighty yesterday vi today vi tomorrow vi... devotees danced on the bhajan
सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में भजन की प्रस्तुति देते । स्रोत : मंदिर - फोटो : samvad
पानीपत।अस्सी कल वी आज वी कल वी... भजन पर झूमे श्रद्धालु। मौका रहा मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में नवरात्र महोत्सव के छठे दिन का। इसमें टी-सीरीज के गायक तरुण सागर ने अपनी सुरीली आवाज से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति की अनूठी गंगा बही। मंगलवार को गायक तरुण सागर ने लाल चोला..., अस्सी कल वी आज वी कल वी... की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश किया। पूरा मंदिर माता के जयकारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सुबह से शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। माता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान ने बताया कि बुधवार को महोत्सव का अंतिम दिन है इसमें प्रसिद्ध गायक शिवा सागर अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा महोत्सव के समापन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed