फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight pollution testing centers found closed; challans issued to three.

Panipat News: आठ प्रदूषण जांच केंद्र मिले बंद, तीन के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Eight pollution testing centers found closed; challans issued to three.
प्रदूषण नियंत्रण केंद्र की जांच करते टीम। स्रोत : विभाग
-परिवहन विभाग ने 64 केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में बढ़ते प्रदूषण और वाहनों की जांच प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिलेभर में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 64 प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की। इससे केंद्र संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान आठ प्रदूषण जांच केंद्र पूरी तरह बंद पाए गए, जबकि नियमों व मानकों की अनदेखी करने पर तीन केंद्रों के मौके पर ही चालान काटे गए।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ. नीरज जिंदल ने बताया कि जिले में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का कड़ाई से पालन कराने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदूषण जांच केंद्रों की अचानक जांच की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि विभाग लगातार इन केंद्रों पर पैनी नजर रख रहा है और आने वाले दिनों में भी औचक निरीक्षण का यह अभियान जारी रहेगा। यदि भविष्य में किसी भी केंद्र पर कोई अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed