{"_id":"687eb2b335fc21446c058469","slug":"eight-lakh-rupees-were-cheated-by-pretending-to-send-money-for-house-repair-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140696-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मकान की मरम्मत के रुपये भेजने का झांसा देकर ठगे आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मकान की मरम्मत के रुपये भेजने का झांसा देकर ठगे आठ लाख
विज्ञापन
-साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को विदेश में रह रहा भांजा बताकर मकान की मरम्मत के लिए रुपये भेजने का झांसा दिया और दो अलग-अलग खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक पॉश कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका भांजा काफी समय से कनाडा में रह रहा है। एक सप्ताह पहले उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले कहा कि वह उनका भांजा बोल रहा है। उसने करनाल स्थित मकान की मरम्मत के लिए 30 लाख रुपये भेजने को कहा। कुछ देर बाद उसका दोबारा फोन आया और कहा कि एक व्यक्ति को आठ लाख रुपये भेजने हैं वह संपर्क करेगा। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन किया और दो खाते दिए। जिसमें आठ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। अगले दिन फिर से कॉल आई और 70.20 लाख रुपये भेजने की बात कही। कुछ देर बाद राहुल नाम के एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। आपके खाते में धनराशि आ गई है, कुछ घंटों में ट्रांसफर हो जाएगी। इस बार छह लाख रुपये की मांग की तो शक हुआ। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो खातों को फ्रीज करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।