फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight hours of duty are fixed, workers will return to work today after 72 hours.

Panipat News: ड्यूटी के आठ घंटे तय, 72 घंटे बाद आज काम पर लौटेंगे श्रमिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Eight hours of duty are fixed, workers will return to work today after 72 hours.
पानीपत। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी के पी-25 प्रोजेक्ट के श्रमिकों की एकजुटता के सामने अधिकारियों और ठेकेदारों को हार माननी पड़ी। सभी 11 निर्माणाधीन कंपनियों ने लिखित में श्रमिकों की मांग स्वीकार की। श्रमिकों से अब आठ घंटे की काम कराया जाएगा। बीच में एक घंटा आराम दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यस्थल पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त की जाएंगी। श्रमिक 72 घंटे बाद वीरवार को काम पर लौटेंगे। ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ सोमवार को श्रमिकों ने आवाज उठाई थी। श्याम सुंदर व निर्मल ने कहा कि उनसे 12 घंटे काम कराया जा रहा है और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिली रहीं। श्रमिकों ने एकजुट होकर अपनी मांग के लिए काम बंद कर दिया। इसी बीच सीआईएसएफ के श्रमिकों का टकराव हुआ। सीआईएसएफ के जवानों ने हवा में फायरिंग की तो श्रमिकों ने रिफाइनरी में तोड़फोड़ कर दी थी। सोमवार के बाद श्रमिकों की टोली विरोध प्रदर्शन करती रही। श्रमिकों की नौ मांगों पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया, एसपी भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों संग मंथन किया और मांगों को स्वीकार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed