फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight-hour cuts being imposed in Sectors 6, 7, 8 and 40

Panipat News: सेक्टर 6, 7, 8 और 40 में लग रहे आठ- आठ घंटे के कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Eight-hour cuts being imposed in Sectors 6, 7, 8 and 40
पानीपत। शहर के रिहायशी सेक्टरों में बिजली के अघोषित कटों से सेक्टरवासियों को जीन मुहाल हो चुका है। सेक्टर 6, 7, 8 और 40 में तो रोजाना सात से आठ घंटे के कट लग रहे हैं। बिजली न मिलने से लोगों को गर्मी के साथ पीने के पानी तक की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिससे परेशान लोग बिजली निगम कार्यालय के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने के साथ अधिकारियों को ज्ञापन तक सौंप रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों की समस्या को देखते हुए हुडा सेक्टर्ज कॉन्फिडरेशन ने एक बार फिर से बिजली निगम के हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के एक्सईएन और एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली की परेशानी के समाधान की गुहार लगाई है। दूसरी ओर कॉन्फिडरेशन पदाधिकारियों ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कॉन्फिडरेशन प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की एलटी लाइन की सप्लाई में बार-बार कट लग रहे हैं। जिससे सेक्टर सात के निवासियों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सेक्टरों के लोगों में निगम के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। एलटी लाइन की सप्लाई में बार-बार कट लगने से रोजाना कभी दिन तो कभी रात में सात से आठ घंटे तक के कट लग रहे हैं। इन बिजली कटों की पूर्व में आरडब्ल्यूए को कोई जानकारी तक नहीं दी जाती। सप्लाई में कम वोल्टेज रहने से सेक्टरों के मकानों में लोगों के बिजली के उपकरण तक खराब हो रहे हैं। वहीं, पीने के पानी की सप्लाई तक लोगों को पूरी नहीं मिल पाती। उन्होंने निगम अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए वरना वे प्रदर्शन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed