फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight coaches were released due to opening of Shan-e-Punjab's coupling, accident averted

Panipat News: शान-ए-पंजाब की कपलिंग खुलने से आठ डिब्बे छूटे, हादसा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Eight coaches were released due to opening of Shan-e-Punjab's coupling, accident averted
समालखा। दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस की समालखा-पानीपत के बीच मनाना फाटक के पास कपलिंग खुल गई। इससे ट्रेन की आठ बोगी छूट गई। प्रेशर टूटते ही करीब 100 मीटर आगे चलने के बाद ट्रेन रुक गई। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। इसी रिपोर्ट रेलवे के दिल्ली मुख्यालय भेज दी है। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को सुबह 6: 44 बजे अमृतसर के लिए रवाना हुई। ट्रेन सोनीपत रेलवे स्टेशन से करीब 17 मिनट देरी से 7:37 बजे चली। समालखा रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 7:51 बजे निकलते मनाना फाटक क्राॅस करते ही ट्रेन की बोगियों की कपलिंग टूट गई। ट्रेन की आठ बोगियां पीछे छूट गईं। प्रेशर कम होते ही करीब 100 मीटर की दूरी पर ट्रेन रुक गई। ट्रेन के चालक और गार्ड ने इसकी सूचना सोनीपत और पानीपत रेलवे स्टेशन पर दी। इसके बाद दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक इस ट्रैक का रेल यातायात प्रभावित रहा। समालखा के स्टेशन मास्टर बिजेंद्र छौक्कर ने बताया कि शान-ए-पजाब की कपलिंग टूटने की सूचना मिली थी। उसको ठीक कराकर रवाना कराया।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार शान-ए-पंजाब ट्रेन की सामान्य गति 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की होती है। मनाना, खलीला और दीवाना फाटक पर पुल निर्माण के चलते गति कम थी। हादसे के वक्त इसकी गति करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ट्रेन चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए ट्रेन के अगले हिस्से को काफी दूर जाकर रोका। उल्लेखनीय है कि इसी लाइन पर दीवाना गांव के पास 2007 में दिल्ली-अटारी समझौता एक्सप्रेस में धमाका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed