फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Efforts will have to be made unitedly to save Hindi

हिंदी को बचाने के लिए एकजुट होकर करने होंगे प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Efforts will have to be made unitedly to save Hindi
आज सब अंग्रेजी सीखना चाहते हैं, लेकिन कोई हिंदी को बचाना नहीं चाहता है। अंग्रेजी शासन में ऐसी व्यवस्था बनीं, जिससे हिंदी को दूर रखा गया। भारतीयों ने अंग्रेजी सीखी। इसी व्यवस्था के कारण हिंदी समाप्त होती चली गई। आज हिंदी लुप्त होती जा रही है। रोजगार के लिए अंग्रेजी अनिवार्य है। युवाओं का कहना है कि हिंदी को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा रहे
वर्तमान समय में हर कोई अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाना चाह रहा है। कोई भी हिंदी भाषा सिखाने पर जोर नहीं दे रहा। अंग्रेजी स्कूलों में छह विषय में से केवल हिंदी भाषा ही हिंदी में होती है और बाकी विषय अंग्रेजी में होते हैं। लोगों की यह सोच भविष्य के लिए खतरा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

- विकास
हिंदी हमारी प्राथमिक भाषा बनकर रहेगी
गांव में रहने वाले युवा महानगर में जाने के बाद हिंदी बोलने से शर्म करने लग जाते है और अंग्रेजी भाषा सीखने पर जोर देते हैं, जिससे दिन पर दिन हमारी हिंदी भाषा का स्तर भारत में गिरता जा रहा है। यदि सभी हिंदी में बात करें तो हिंदी हमारी प्राथमिक भाषा बनकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित
अभिभावकों को भी अंग्रेजी में करनी होती है बात
भारत में काम करने वाले लोगों पर भी अंग्रेजी भाषा थोप दी जाती है। कुछ स्कूलों में तो अभिभावकों को भी अंग्रेजी में बोलना अनिवार्य रहता है। जिनके माता-पिता को अंग्रेजी भाषा नहीं आती है, उनके बच्चे का स्कूल में दाखिला नहीं लिया जाता है। लोगों के मन में है कि अंग्रेजी भाषा ही सब कुछ है।

-पुनीत
अंग्रेजी भाषा के गुलाम हो रहे लोग
दिन पर दिन देश अंग्रेजों की भाषा का गुलाम होता जा रहा है। अंग्रेज तो भारत से चले गए, लेकिन उन्होंने भारतीय को अपनी भाषा का गुलाम कर लिया। आज के युग में हर कोई अच्छी अंग्रेजी सीखना चाह रहा है। वर्तमान में युवा शुद्ध हिंदी समझ भी नहीं पाते हैं, बोलना तो दूर की बात है।
- आस्था चावला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed