फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effigies of Ravana burnt on Dussehra, city echoes with chants of Shri Ram

Panipat News: दशहरा पर जलाए रावण के पुतले, श्रीराम के जयघोष से गूंजी नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana burnt on Dussehra, city echoes with chants of Shri Ram
पानीपत। शहर समेत जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा हर्ष और उल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। पानीपत शहर में चार बड़े स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। शाम को 5:51 बजते ही पुतले धू-धूकर जलने लगे। रावण के पुतलों से उसकी अस्थि रूपी लकड़ी लेने को लेकर होड़ लग गई। दर्जनों लोगों के हाथ तक जल गए। मान्यता है कि रावण की अस्थि रूपी लकड़ी घरों में रखने से बुरी चीज दूर रहती हैं। वहीं एक हजार हनुमान स्वरूप और करीब 200 श्रीराम की झांकी शहर में आशीर्वाद देने को उतरी। इस दौरान पूरा शहर श्रीराम के जयघोष के साथ गूंज उठा। हनुमान स्वरूपों ने शहर में घूमकर अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा सेक्टर-13-17 में यमुना एन्क्लेव के सामने दशहरा मनाया गया। जिसमें पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज मुख्यातिथि रहे। सायं के समय रावण के दहन पर मुख्यातिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा रहे। उन्होंने कहा कि रावण ज्ञानवान तो थे। लेकिन अपने अहंकार को नहीं रोक पाए। इसी अहंकार के कारण रावण का यह हाल हुआ। पूर्व मेयर अवनीत कौर, भाजपा नेता लोकेश नांगरू, मुकेश टूटेजा, सुरेंद्र रेवड़ी, अतुल मित्तल और हाजी साधना किन्नर विशेष मेहमान रहे। इससे पहले दशहरा के प्रधान भीम सचदेवा, महासचिन सुभाष गुलाटी व कोषाध्यक्ष राधेश्याम नासा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



श्री रामलीला कमेटी द्वारा देवी मंदिरश्री राम लीला कमेटी द्वारा शनिवार को प्राचीन देवी मंदिर में दशहरा पर रावण व उनके दोनों भाइयों के पुतलों का दहन किया गया। युद्ध में रावण का भाई कुंभकर्ण मारा गया तो रावण ने अपने पुत्र मेघनाद को युद्ध करने के लिए भेजा। लक्ष्मण व मेघनाद के मध्य भीषण युद्ध हुआ। अंत में मेघनाद भी युद्ध में मारा गया। फिर रावण ने स्वयं युद्ध में जाने का निर्णय लिया। रावण की पत्नी मंदोदरी ने रावण को बहुत समझाया। श्रीराम व रावण के बीच में बड़ा भयंकर युद्ध हुआ और अंत में रावण भी युद्ध में मारा गया। मुख्तातिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति नरेश सिंगला (नादे वाले), राजन बंसल जी, कुणाल जैन व अनंत सरीन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधान आदर्श गुप्ता, महासचिव मनोज सिंगला, उपप्रधान मनोज गोयल व कोषाध्यक्ष संजय बंसल ने अतिथियों का फूलमाला व पटका भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा द्वारा मॉडल टाउन द्वारा शिवाजी स्टेडियम में दशहरा मनाया। प्रधान तरुण गांधी व महासचिव मनोहर लाल सेतिया की देखरेख में शनिवार सुबह पुतलों का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने रावण का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। यहां तीन बजे ही हनुमान स्वरूप पहुंचना शुरू हो गए। इनके साथ श्रीराम और लक्ष्मण झांकियों में पहुंचे। उनके आते ही पूरा पंडाल श्रीराम के जयघोष के साथ गूंज उठा। यहां खास बात रही कि श्रीराम मुख्यातिथि रहे। उनके बाणों से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया।
श्री कृष्णा क्लब द्वारा 10वां दशहरा उत्सव सेक्टर 24 में आयोजित किया गया। मुख्यातिथि प्रसिद्ध उद्योगपति रामनिवास गुप्ता, ईश्वर गोयल, जक्ष्मी नारायण गुप्ता, जगदीश अरोड़ा, अनिल दुआ, राजेश नांगल, प्रसिद्ध समाजसेवी रामनारायण रावल, निवर्तमान पार्षद शकुंतला गर्ग, समाजसेवी साहिल अरोड़ा व तुषार शर्मा रहे। क्लब के प्रधान वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 80 फीट के रावण, 70 फीट के कुंभकरण और 70 फीट के मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया।।

दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा सेक्टर-25 में दशहरा मनाया गया। विशेष अतिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला सेशन जज सुखप्रीत सिंह, पूर्व सांसद संजय भाटिया, समाजसेवी ओपी माटा, समाजसेवी कमल अग्रवाल, एसपी बंसल, सियाराम गुप्ता, अश्विनी जैन रहे। प्रधान रमेश माटा समेत अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों की लंंबाई क्रमश: 70, 65, 65 फीट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed