फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   education,panipat civic issue,panipat news,Exams

भ्रम बरकरार, छात्रों को परीक्षा मोड का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
education,panipat civic issue,panipat news,Exams
पानीपत। डेटशीट आने के साथ साथ जिले के हजारों छात्र उम्मीद लगाकर बैठे थे कि यूनिवर्सिटी डेटशीट के साथ परीक्षा मोड का भी भ्रम दूर करेगी, लेकिन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने डेटशीट जारी कर केवल परीक्षा तिथियों के बारे में ही बताया है। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी को पहले ही साफ कर देना चाहिए कि वह ऑनलाइन परीक्षा लेगी या ऑफलाइन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए बोर्ड ने पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से लिया था। वहीं पहली लहर में पिछले रिजल्ट के अनुसार कोर्स के छात्रों को पास भी कर दिया था। इसको देखते हुए छात्र उम्मीद लगाकर बैठे है कि इस बार भी परीक्षा ऑनलाइन ली जाए।
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों में दिल्ली, रोहतक समेट अन्य जिले से भी आते है परीक्षार्थी
जिले के कॉलेजों में पढ़ने वाले दिल्ली, रोहतक समेत अन्य जिले से भी छात्र परीक्षा देने आते है। महामारी से पहले पानीपत में ही पीजी में रहकर ये छात्र अपना कोर्स कर रहे थे, लेकिन महामारी और कॉलेज बंद होने के कारण इन्हें अपने घर जाना पड़ा। परीक्षा के लिए एक जिले से दूसरे जिले में आवाजाही करने से दूसरे परीक्षार्थियों को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

मास कम्यूनिकेशन समेत 14 कोर्स की डेटशीट की जारी
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने मास कम्यूनिकेशन समेत 14 कोर्स की डेट शीट जारी की है। मास कम्यूनिकेशन की 20 जुलाई व 3 से 4 कोर्स की परीक्षा 16 जुलाई से शुरू हो जाएगी। मास कम्यूनिकेशन के साथ एमए वूमेन स्ट्डीज, बीएड, एमबीए, एलएलबी, एमएससी, एमए म्यूजिक, बीएससी मल्टी मीडिया समेत अन्य कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले परीक्षा मोड बताने की बात कही गई
सभी कोर्स की डेटशीट के नीचे लिखा है कि एक हफ्ते पहले ही छात्रों को परीक्षा मोड बताया जाएगा। डेटशीट के नीचे लिखा है कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए एक सप्ताह पहले ही एडमिट कार्ड के जरिए परीक्षा का मोड बता दिया जाएगा। पिछली बार एडमिट कार्ड देने से पहले ही साफ कर दिया था कि परीक्षा ऑनलाइन मोड से होगी।
परीक्षार्थी बोले
यूनिवर्सिटी ने परीक्षा का माध्यम ही नहीं बताया
यूनिवर्सिटी ने परीक्षा का माध्यम ही नहीं बताया है कि किस मोड से परीक्षा होगी। यूनिवर्सिटी को पहले ही बता देना चाहिए ताकि हम अपनी तैयारी अच्छे से रखे और सुरक्षा का भी ध्यान रख सकें। -आकाश कुमार
पिछले सेमेस्टर की तरह ही परीक्षा लेनी चाहिए
पिछले सेमेस्टर की तरह ही परीक्षा ऑनलाइन मोड से लेनी चाहिए ताकि हम घर पर सुरक्षित रहकर परीक्षा दे सकें। तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन परीक्षा की सही विकल्प है। -रमित ढुल
डेटशीट के बाद भी मोड का भ्रम दूर नहीं
हम कई दिनों से इंतजार कर रहे थे कि यूनिवर्सिटी डेटशीट के साथ ही क्लियर कर देगी कि परीक्षा कौन से मोड से आयोजित होगी लेकिन डेटशीट के साथ भी परीक्षा मोड नहीं बताया गया। -बिट्टू कुमार
ऑफलाइन मोड में कोरोना से डर
ऑफलाइन मोड में कोरोना से डर नजर आ रहा है। ऑफलाइन परीक्षा में जिले के कॉलेजों में पढ़ने वाले दूसरे जिले के छात्र भी परीक्षा देने आते है जिससे उनको भी महामारी की चपेट में आने का डर है। -साक्षी तिवारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरह परीक्षा हो
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोरोना महामारी को खतरे को भांपते हुए परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करवाया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को भी एडमिट कार्ड में ऑनलाइन परीक्षा का ही विकल्प देना चाहिए। -हिमांशु मल्होत्रा
परीक्षा डेटशीट
कोर्स परीक्षा की तिथि
एमए वूमेन स्टडीज 19 जुलाई से 3 अगस्त
बी वोक इन रीटेल 30 जुलाई से 13 अगस्त
बीएड डिस्टेंस 27 जुलाई से 13 अगस्त
बीएड जनरल 27 जुलाई से 7 अगस्त
एमबीए द्वितीय वर्ष 20 जुलाई से 30 जुलाई
एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर 23 जुलाई से 2 अगस्त
एमपीईडी व एमए योगा 15 जुलाई से 26 जुलाई
एमए म्यूजिक 19 जुलाई से 27 जुलाई
एमएससी 22 जुलाई से 5 अगस्त
एमए व एमएससी मास कम्यूनिकेशन 23 जुलाई से 28 जुलाई
बीएससी प्रिंटिंग द्वितीय सेमेस्टर 16 जुलाई से 6 अगस्त
बीएससी प्रिंटिंग चतुर्थ सेमेस्टर 19 जुलाई से 2 अगस्त
बीएससी मल्टीमीडिया द्वितीय सेमेस्टर 16 जुलाई से 6 अगस्त
बीएससी मल्टीमीडिया चौथा सेमेस्टर 19 जुलाई से 5 अगस्त
बीएससी मल्टीमीडिया छठा सेमेस्टर 20 जुलाई से 3 अगस्त
बीएससी जीएजी 16 जुलाई से 4 अगस्त
बीएमसी द्वितीय सेमेस्टर 16 जुलाई से 9 अगस्त
बीएमसी चतुर्थ सेमेस्टर 19 जुलाई से 5 अगस्त
बीएमसी छठा सेमेस्टर 20 जुलाई से 6 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed