फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education officers will regularly monitor schools

Panipat News: स्कूलों की नियमित निगरानी करेंगे शिक्षा अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Education officers will regularly monitor schools
पानीपत। राजकीय स्कूलों में शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग निरंतर बेहतर प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में अब प्रदेश के सभी डीईओ, डीईईओ, डीपीसी, बीईओ, एपीसी, एफएलएन कोऑर्डिनेटर, डाइट प्राचार्य व प्राध्यापकों को नियमित रूप से स्कूलों व कक्षाओं की निगरानी करनी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सहायक निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, प्रति माह की गई निगरानी (मॉनिटरिंग) का डाटा मुख्यालय भेजना होगा जिसके आधार पर सभी जिलों की प्रगति रिपोर्ट जारी की जाएगी। प्रदेश सरकार निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रदेश के राजकीय स्कूलों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। नई शिक्षा नीति के तहत खेल-खेल में पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिलों में एफएलएन प्रशिक्षण शिविर लगाकर शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। दिए गए प्रशिक्षण को स्कूलों में लागू किया जा रहा है या नहीं, इसकी निगरानी करने के लिए अब सभी शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिसके तहत सभी को एक निर्धारित मानदंड के तहत स्कूलों व कक्षाओं की निगरानी करनी होगी और अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन


मॉनिटरिंग के दौरान अधिकारी स्कूल में अध्यापकों को टीचर डायरी, एफएलएन कक्षाओं में वर्क बुक के अनुसार कार्य, साप्ताहिक आंकलन वर्क बुक की सहायता से किए जाने वाले कार्य, संपर्क स्मार्ट बाॅक्स, स्कूलों में लाइब्रेरी का प्रयोग, हाजिरी रजिस्टर, एमआईएस, एमडीएम, केश बुक का रिकार्ड अपडेट रखना, एबीआरसी व बीआरपी द्वारा फीडबैक लिया जाना, स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति, पर्यावरण व टाइम टेबल पर ध्यान रखने सहित विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जांच करेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों से उनके ज्ञान कौशल का भी परीक्षण किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर का आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
प्रति माह किसको कितने स्कूलों व कितनी कक्षाओं की करनी होगी जांच

अधिकारी स्कूल कक्षाएं
जिला शिक्षा अधिकारी 03 06
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी 04 08
डायट प्राचार्य 04 08
जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) 04 08
उप जिला शिक्षा अधिकारी 04 08
खंड शिक्षा अधिकारी 04 08
खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी 04 08
डाइट प्राध्यापक 04 08
सहायक परियोजना समन्वयक 04 08
जिला एफएलएन समन्वयक 06 12




वर्जन-
निपुण हरियाणा मिशन के तहत होगी निगरानी

निपुण हरियाणा मिशन के तहत डीईओ से लेकर अन्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों व कक्षाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। एबीआरसी जिस स्कूल में जाएंगे, उन्हें एक दिन पहले एप पर स्कूल का नाम दर्ज करना होगा। स्कूल में पहुंचने के बाद लोकेशन ऑन करनी होगी। जिन विद्यार्थियों से सवाल पूछे जाने हैं, उनके नाम भी मेंटर एप पर ही होंगे।

- राकेश स्वामी, नोडल अधिकारी एवं जिला समन्वयक, एफएलएन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed