फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education Minister viral fever, Union Urban Minister Manohar Lal reached home to inquire about his well being.

Panipat News: शिक्षा मंत्री वायरल फीवर, केंद्रीय शहरी मंत्री मनोहर लाल घर पहुंच हालचाल जाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Education Minister viral fever, Union Urban Minister Manohar Lal reached home to inquire about his well being.
- पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को वायरल फीवर है। उनका उनके एल्डिगो सोसायटी स्थित आवास पर घर पर ही इलाज चल रहा है। रविवार को केंद्रीय शहरी एवं उर्जा मंत्री मनोहर लाल उनका हाल चाल जानने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। वह यहां लगभग पौना घंटा रुके। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का स्वास्थ्य पांच दिन पहले पंचकूला में बिगड़ा था। वह पंचकूला के सेक्टर 12 स्थित सार्थक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां निरीक्षण करने के तुरंत बाद जब वे चलने लगे तो उन्होंने अपनी टीम से कहा था कि उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। इसके बाद मंत्री महिपाल ढांडा को उल्टियां भी हुई। इसके बाद उन्हें बुखार हो गया। वहां से प्राथमिक उपचार लेने के बाद वे शाम को पानीपत स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। पानीपत पहुंचने के बाद मंत्री को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके डेंगू, चिकनगुनिया, टायफाइड समेत अन्य टेस्ट किए गए। सभी टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आई। ब्लड टेस्ट में भी वे सामान्य मिले। डॉक्टरों ने इसे वायरल बुखार बताया। इसके बाद उनके कहने पर घर पर ही उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन तक पब्लिक मीटिंग न करने समेत पूर्ण रूप से आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed