फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education Minister Mahipal Dhanda listened to the problems of the public

Panipat News: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सुनी जनता की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Education Minister Mahipal Dhanda listened to the problems of the public
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वीरवार को सरकारी विश्राम गृह जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने करीब 200 शिकायतें पहुंची। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस और जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दे मंत्री के समक्ष फरियादियों ने रखे। खासकर बिजली बिल, स्वास्थ्य सेवाएं व पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की समस्याएं आई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं होने पर समय सीमा तय करने की कही। महिपाल ढांडा ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल उद्देश्य है और जनता दरबार के माध्यम से आमजन को सीधा संवाद और समाधान का मंच मिलता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ लें और लापरवाही या देरी की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें और जरूरतमंदों की मदद में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed