फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education department engaged in investigation of MIS portal

Panipat News: एमआईएस पोर्टल की जांच में जुटा शिक्षा विभाग

Sat, 03 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Education department engaged in investigation of MIS portal
पानीपत। नववर्ष में शिक्षा विभाग शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने जिले के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षक डाटा की गहन जांच और अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर ड्राइव से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों से संबंधित प्रत्येक जानकारी पूरी तरह सही और अद्यतन हो, ताकि किसी भी शिक्षक का नाम प्रक्रिया से बाहर न रह जाए। इसके लिए सभी स्कूल मुखियाओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कार्यालय में जमा करवानी होगी जानकारी
एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक से संबंधित संपूर्ण जानकारी अपडेट करने के बाद स्कूल मुखिया को इसकी एक प्रति ऑनलाइन तथा हार्ड कॉपी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी। यहां पुनः पोर्टल की जांच की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी शिक्षक छूट न जाए। यदि किसी स्कूल मुखिया द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है, तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल मुखिया की होगी पूरी जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग ने एमआईएस पोर्टल की जांच और अपडेट का पूरा दायित्व स्कूल मुखियाओं को सौंपा है। उन्हें पोर्टल पर शिक्षक की पर्सनल फाइल, सर्विस बुक, नियुक्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण, अवकाश एवं अन्य सेवा विवरणों की बारीकी से जांच करनी होगी। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित शिक्षक से परामर्श कर उसे तुरंत दुरुस्त करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा शिक्षक के खिलाफ यदि कोई विभागीय जांच लंबित है, तो उसका उल्लेख भी पोर्टल पर करना होगा। यदि कोई जांच लंबित नहीं है, तब भी उसकी स्पष्ट जानकारी दर्ज करना आवश्यक किया गया है।

ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से जुड़ी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी शिक्षकों का एमआईएस पोर्टल पर संपूर्ण डाटा अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि किसी शिक्षक के पोर्टल पर कोई खामी रह जाती है, तो इसके लिए संबंधित स्कूल मुखिया को जिम्मेदार माना जाएगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed