{"_id":"64c2d879b5533df54509db77","slug":"ed-searched-mlas-residence-for-the-third-consecutive-day-panipat-news-c-244-1-pnp1003-3217-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ईडी ने लगातार तीसरे दिन खंगाला विधायक आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ईडी ने लगातार तीसरे दिन खंगाला विधायक आवास
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी समालखा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के निवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापामारी बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी चली। समाचार दिए जाने तक ईडी की 10 सदस्यीय टीम 62 घंटे से विधायक के घर को खंगाल रही थी। घर पर मिले लैपटॉप व अलमारियों की जांच की गई। विधायक की फर्मों व बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। घर में किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। कोठी में विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई रणधीर से माहिरा होम्स मामले में पूछताछ की जा रही है।
रणधीर के भी बैंक खातों की जांच चल रही है। टीम अपने लिए खाना भी बाहर से ही मंगवा रही है। कोठी के अंदर सीआरपीएफ का पहरा है। आवास का मुख्य गेट अंदर से बंद है। टीम इस गोपनीयता से काम कर रही है कि उनके साथ आए चालकों को भी कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं है। चालकों को कोठी में नहीं आने दिया जा रहा। वे गाड़ी में ही टीम का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें टीम के लिए खाना लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
62 घंटे से अधिक समय से चल रही जांच में विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक टीम उनके गुरुग्राम फेस-1 स्थित आवास पर भी छापामारी कर रही है। टीम समय-समय पर धर्म सिंह छौक्कर से भी मोबाइल पर सवाल जवाब कर रही है। बृहस्पतिवार को विधायक का कोई समर्थक कोठी के पास नहीं आया। वहां सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विधायक धर्म सिंह छौक्कर की गुरुग्राम स्थित माहिरा होम्स अफोर्डेबल फ्लैट्स कंपनी पर सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी कंपनी के रास्ते को लेकर भी विवाद पैदा हो गया था। अब उन पर आरोप लग रहे हैं। विधायक के बेटे विकास छौक्कर ने लोगों से करोड़ों रुपये लेकर उन्हें समय पर फ्लैट नहीं दिए हैं। इसके अलावा उन पर मनी लॉडि्रंग के आरोप भी हैं।
ईडी की छापामारी से विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थकों में रोष है। समर्थकों का आरोप है कि सरकार धर्म सिंह छौक्कर की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है। यह छापामारी की कार्रवाई बदले की राजनीति से प्रेरित है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी धर्म सिंह छौक्कर की संपति पर सवाल उठा रहे हैं।
17 मार्च 2021 को भी आयकर विभाग और ईडी ने विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी, टिटाना गांव स्थित उनके फार्म हाउस, पेट्रोल पंप और गुरुग्राम डीएलएफ फेज-वन और सेक्टर-43 स्थित कार्यालय में छापामारी की थी। उनके दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित आवासों व कार्यालयों पर भी छापे मारे गए थे।