फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ED raid on residence of Congress MLA Dharam Singh continues for second day

Haryana: कांग्रेस विधायक धर्म सिंह के आवास पर ED की छापामारी दूसरे दिन भी रही जारी, दस्तावेज कब्जे में लिये

Thu, 27 Jul 2023 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/समालखा (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/समालखा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 12:43 AM IST
सार

चल रही कार्रवाई से समर्थकों में रोष है। मंगलवार सुबह छह बजे से 10 सदस्यीय टीम फर्माें के कागजात खंगाल रही है। विधायक की गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट कंपनी पर मनी लांडरिंग के भी आरोप हैं। विधायक के भाई से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
ED raid on residence of Congress MLA Dharam Singh continues for second day
विधायक धर्म सिंह छौक्कर का पेट्रोल पंप दूसरी ओर आवास के बाहर खड़े हुए CRPF कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समालखा स्थित निवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापामारी बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। ईडी की 10 सदस्यीय टीम बुधवार शाम तक कोठी के अंदर करीब 36 घंटे की कार्रवाई पूरी कर चुकी थी। कोठी में विधायक के भाई रणधीर से माहिरा होम्स मामले में पूछताछ की गई।

विज्ञापन


किसी को भी कोठी के अंदर आने की अनुमति नहीं थी। कोठी को सीआरपीएफ ने घेर रखा था। आवास का मुख्य गेट अंदर से बंद कर रणधीर छौक्कर से किसी को बातचीत करने की भी अनुमति नहीं दी गई। टीम ने उनका मोबाइल बंद करवा दिया है।
विज्ञापन


टीम ने विधायक की फर्मों के कागजात जब्त किए गए हैं। धर्म सिंह छौक्कर से टीम ने फोन पर भी पूछताछ की। वहीं दूसरी ओर ईडी की एक टीम उनके गुरुग्राम फेस-1 स्थित आवास पर भी छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक की गुरुग्राम स्थित माहिरा होम्स अफोर्डेबल फ्लैट्स कंपनी पर सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी कंपनी के रास्ते को लेकर भी विवाद हो गया था। अब आरोप लग रहे हैं कि विधायक के बेटे विकास छौक्कर ने लोगों से करोड़ों रुपये लेकर उन्हें समय पर फ्लैट नहीं दिए। लोग लंबे समय से कंपनी के खिलाफ रोष प्रर्दशन कर रहे हैं। इसके अलावा उन पर मनी लांडि्रंग के आरोप भी हैं।

समर्थकों ने कहा- सरकार की बदले की राजनीति
ईडी की छापामारी से विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थकों में रोष है। समर्थकों का आरोप है कि सरकार विधायक की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है। यह छापामारी राजनीति से प्रेरित है। सरकार बदले की राजनीति कर रही है।


2021 में भी हो चुकी है छापामारी
17 मार्च 2021 को भी आयकर विभाग व ईडी ने विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी, टिटाना गांव स्थित उनके फार्म हाउस, पेट्रोल पंप व गुरुग्राम डीएलएफ फेज-एक और सेक्टर-43 स्थित कार्यालय में छापामारी की थी। उनके दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित आवासों एवं कार्यालयों पर भी छापे मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed