{"_id":"67a3bf46a4e5457de90018fa","slug":"echo-recovered-from-the-accused-of-killing-friend-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131751-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्त की हत्या के आरोपी से बरामद की इको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्त की हत्या के आरोपी से बरामद की इको
विज्ञापन
पानीपत। कुलदीप नगर के कन्हैया हत्याकांड के आरोपी उसके दोस्त अर्जुन नगर निवासी दलबीर से सीआईए वन ने इक्को बरामद कर ली है। दलबीर ने कॉलोनी में ही इको को छुपाकर खड़ा किया था। गहन पूछताछ के बाद सीआईए ने आरोपी दलबीर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि कुलदीप नगर निवासी सहदेव ने 27 जनवरी को पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसका सबसे बड़ा भाई कन्हैया (30) काबड़ी रोड स्थित फैक्ट्री में पावरलूम की मशीन चलाता था। 20 जनवरी को उनके पड़ोसी ने बताया कि कन्हैया बेहोशी की हालत में कुलदीप नगर में हवा सिंह फैक्ट्री के सामने पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और कुलदीप को घर लेकर आए थे। उन्हें लगा कि कन्हैया शराब के नशे में बेहोश हुआ है। 21 जनवरी को कन्हैया ने उन्हें बताया कि उसके सीने में दर्द है। उन्होंने उसे दर्द की दवा दे दी। इसके बाद भी उसे आराम नहीं हुआ। वह दोपहर एक बजे कन्हैया को अस्पताल लाने के लिए उठाने लगे तो कन्हैया मृत मिला। उन्होंने उसकी प्राकृतिक मौत मानकर उसका असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया था। 24 जनवरी को गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी अमित ने उन्हें घर आकर बताया कि कन्हैया की मौत प्राकृतिक नहीं थी। कन्हैया की इको से कुचलकर हत्या की है। यह पूरी वारदात हवा सिंह फैक्ट्री के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस व परिजनों ने फुटेज जांची थी। इसके बाद आरोपी दलबीर पर केस दर्ज किया गया था।