{"_id":"6284052d97188f18c051b4de","slug":"earned-one-crore-by-preparing-70-fake-marksheets-10-fake-marksheets-recovered-panipat-news-knl108535841","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फर्जी मार्कशीट तैयार कर एक करोड़ कमाए, 10 फर्जी मार्कशीट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फर्जी मार्कशीट तैयार कर एक करोड़ कमाए, 10 फर्जी मार्कशीट बरामद
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पांच हजार रुपये में फर्जी मार्कशीट तैयार कर डेढ़ लाख रुपये में बेचने के एक आरोपी को सीआईए-टू ने पकड़ लिया है। आरोपी को रामलाल चौक स्थित उसके ऑफिस से पकड़ा गया है। ये मुक्त विद्यालय शिक्षा परिषद से 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तैयार करता था। अब तक ये आरोपी 70 लोगों को फर्जी मार्कशीट बेचकर एक करोड़ रुपये कमा चुका था। सीआईए टू ने इसको शिकायत मिलने पर पकड़ा है। आरोपी को पांच दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस इससे जुड़े दूसरे आरोपियों का पता लगा रही है।
सीआई टू ने भाटिया कॉलोनी निवासी हरीश मित्तल पुत्र रोशनलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरीश को गांव बीबीपुर, कुुुरुक्षेत्र निवासी बलवान पुत्र जंगशेर की शिकायत पर पकड़ा गया है। बलवान ने बताया कि उसको टोल प्लाजा पर नौकरी करनी थी। इसके लिए उसको 12वीं कक्षा पास करनी थी। वह अपने साथी मतलौडा निवासी टिंकू पुत्र रामफल के साथ हरीश के रामलाल चौक स्थित ऑफिस गया था। उसने हरीश को कहा कि उसे 12वीं के फार्म भरने हैं। वह परीक्षा भी देगा। हरीश ने उसे 12वीं कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे और दो माह में दोबारा ऑफिस आने को कहा। उसने उसे डेढ़ लाख रुपये दे दिए। वह दो माह बाद उसके कार्यालय में गया तो उसने मुक्त हरियाण शिक्षा परिषद की 12वीं की मार्कशीट दे दी। उसे कहा गया कि वो कहीं भी इसकी जांच करवा ले, यह असली है। उसने इसकी जांच कराई तो ये फर्जी निकली। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने एसपी को इसकी शिकायत की। अब पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उससे 10 फर्जी मार्कशीट, नौ माइग्रेशन सर्टिफिकेट व 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
मामले की जांच अब भी जारी है
आरोपी को पांच दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उससे 50 हजार रुपये और 10 फर्जी मार्कशीट बरामद की गई है। मामले की जांच अब भी जारी है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह, प्रभारी सीआईए टू