फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   e tendering

Panipat News: राइट टू रिकॉल वापस हों व ई टेंडरिंग का दायरा बढाने के साथ शर्ते नहीं हो- सुमेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
e tendering
इसराना। सरपंच एसोसिएशन व सरकार के बीच टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल पर फंसे पेंच पर सरपंच में रोष है। मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर एसोसिएशन के तेवर नरम दिखे।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन ने बुधवार दोपहर बाद इसराना के सरपंच राजेश जागलान के आवास पर बैठक की। बैठक में एसोसिएशन ने 17 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा घेराव पर रणनीति तैयार की, लेकिन रणनीति को मीडिया के सामने उजागर नहीं किया। बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह पूठर ने कहा कि सरकार के साथ पांच बार हुई बैठक के बाद भी ई टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल पर कोई बात नहीं बनी। राइट टू रिकॉल वापस हो व ई टेंडरिंग का दायरा बिना शर्तो के साथ बढ़ाया जाए। शर्तो के ई टेंडरिंग किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सरपंच व पंच के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा पर तेवर नरम करते हुए कहा कि उनका आंदोलन सही दिशा में है सरकार कुछ तो झुकी है। एसोसिएशन को उम्मीद है बड़ी सरकार छोटी सरकार की बात मानेगी। इस मौके पर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य राजेश जागलान इसराना, समेर सिंह पूठर, देवेंद्र गल्ला मांडी, संदीप कारद, दलबीर जौंधन खुर्द समेत कई अन्य सरपंच व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed