फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-rickshaw driver's brother shot

Panipat News: ई- रिक्शा चालक के भाई को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver's brother shot
पानीपत। धमीजा कॉलोनी में ई- रिक्शा चालक ने एक बदमाश को लिफ्ट देने से इंकार किया तो उसने चालक के भाई को गोली मार दी। गोली उसकी छाती में लगकर कमर से आर पार हो गई। लोगों ने बदमाश को मौके पर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई गई। बदमाश की रॉड व लाठी डंडों से पिटाई की गई। लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर ली। तहसील कैंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को लोगों से छुड़़ाया और उसको इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना पुलिस की देखरेख में बदमाश का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ई- रिक्शा चालक को जिला नागरिक अस्पताल से इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। तहसील कैंप थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीनानाथ कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता राकेश कुमार पेशे से ई- रिक्शा चालक हैं। उनकी ई- रिक्शा खराब हो गई थी। वह ई- रिक्शा लेकर दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में दीनानाथ कॉलोनी में ही एक युवक उसके पिता राकेश कुमार को मिला। वह उसके पिता से कॉलोनी के बारे में पूछा। उसके पिता ने बताया कि यह दीनानाथ कॉलोनी है। युवक उसे कहने लगा कि उसे उग्राखेड़ी गांव के पास छोड़ दे। उसके पिता ने कहा कि उसकी ई- रिक्शा खराब है। इस बात को लेकर उसके पिता के साथ उस युवक की कहासुनी हो गई। इसी वक्त उसका चाचा विनोद कुमार घर का राशन लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। उसने देखा कि उसके राकेश की एक युवक के साथ बहस हो रही है। वह उस युवक को चुप करने लगा और वहां से वह दोनों धमीजा कॉलोनी आ गए। पीछे पीछे वह युवक भी उनको गाली गलौज करते हुए आ गया। धमीजा कॉलोनी में भी उस युवक के साथ उसके पिता राकेश व चाचा विनोद की बहस हुई। युवक ने उसके चाचा विनोद की छाती में गोली मार दी। गोली लगते उसका चाचा जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उस बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वह अपने चाचा विनोद को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आए, यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाॅक्स
बदमाश बोला : मेरा इतिहास पता कर लेना

इस पूरी घटना की दीनानाथ कॉलोनी के युवक ने अपने माेबाइल में वीडियो बनाई है। इसमें बदमाश उग्राखेड़ी गांव निवासी विकास उर्फ मूसा हाथ में पिस्तौल लेकर खड़ा लोगों से बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। वह कह रहा है कि उसके साथ इन्होंने बदतमीजी की है। उसने सिर्फ रास्ता पूछा था। उसका इतिहास पता कर लेना, वह यहां आग लगा देगा।



बाॅक्स
जाट आंदोलन में कारों में लगा दी थी आरोपी ने आग

2016 में यह आरोपी विकास उर्फ मूसा उस वक्त सुर्खियों में आया था। जब इसने जाट आंदोलन में सेक्टर 11-12 में कारों व मोटरसाइकिलों में आग लगा दी थी। उस वक्त पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह मारपीट व जानलेवा हमले के कई मामलों में गिरफ्तार भी हुआ था।


आरोपी बोला : गोली न चलाता तो वह मार देते

अस्पताल में दाखिल आरोपी विकास ने बताया कि उसकी कार दीनानाथ कॉलोनी में खड़ी थी। वह कार खड़ी करके भूल गया। इसलिए वह जगह के बारे में पूछ रहा था। उसके पीछे 10-12 युवक लाठी डंडे लेकर पड़े थे। इसलिए उसने अपने बचाव में गोली चलाई है।




जिसको गोली लगी उसकी हालत खतरे से बाहर- डॉ. सुखदीप

गोली छाती में लगकर कमर से बाहर निकल गई है। उसका ब्लड प्रेशर भी सामान्य हो गया था। उसको रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

डॉ. सुखदीप, प्रभारी इमरजेंसी वार्ड जिला नागरिक अस्पताल

वर्जन-

तहसील कैंप थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों की सलाह के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed