फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-rickshaw driver hanged himself from the window of a neighbor's under-construction house

Panipat News: ई-रिक्शा चालक ने पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की खिड़की पर फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver hanged himself from the window of a neighbor's under-construction house
पानीपत। जाटल रोड राजपूत कालोनी निवासी एक ई-रिक्शा चालक ने सोमवार को सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पड़ोस के एक निर्माणधीन मकान की खिड़की पर कपड़े से बने फंदे पर लटका मिला। सुबह नौ बजे राजमिस्त्री काम पर पहुंचे तो उन्होंने शव की सूचना मालिक और मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजपूत कॉलोनी निवासी सुमित ने बताया कि उसके पिता सुखबीर (49) ई-रिक्शा चलाते थे। उनकी दिमागी नश कमजोर हो चुकी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। वह हर रोज की तरह सुबह करीब चार बजे ई-रिक्शा लेकर निकले। पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में सुबह नौ बजे राजमिस्त्री काम करने पहुंचे तो उन्होंने खिड़की पर लगे फंदे में उसके पिता को लटका देखा। राज मिस्त्री ने उन्हें सूचना दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुमित ने बताया कि पिता ने फाग वाले दिन भी नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उन्हें लोगों ने बचा लिया था। सुखबीर के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शादीशुदा हैं और छोटा बेटा अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed