फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-bus broke down in the middle of the road, passengers were sent by other buses

Panipat News: ई-बस बीच सड़क पर खराब, यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
E-bus broke down in the middle of the road, passengers were sent by other buses
पानीपत। जीटी रोड लाल बत्ती चौक के पास सिटी सर्विस में लगी एक ई-बस तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क में बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी बस नहीं चली तो यात्रियों को दूसरी बस में आगे रवाना किया। तकनीकी खराबी के चलते बस कई घंटे तक सड़क खड़ी रही। ऐसे में इस बस के सारे चक्कर रद्द किए गए। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को ऑटो का सहारा लेकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा। तकनीकी टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बस को चालू किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीटी रोड टोल प्लाजा से बस स्टैंड सिवाह जा रही ई-बस दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे लालबत्ती चौक से कुछ पहले बंद हो गई। चालक ने बस चलाने का प्रयास किया लेकिन चालू नहीं हो पाई। इसके बाद नीचे उतरकर वायर देखी। इसके बाद भी बस नहीं चली। ऐसे में यात्रियों को उतारकर दूसरी बस में आगे रवाना किया। यात्री राघव, नवल और मोहित ने बताया कि वह टोल प्लाजा से ई-बस में सवार होकर संजय चौक पर जा रहे थे। बस जैसे ही लाल बत्ती चौक के पास पहुंची तो किसी तकनीकी खराबी के कारण बस बंद हो गई। काफी इंतजार के बाद भी बस नहीं चली। उनको किसी दूसरे वाहन का सहारा लेकर गंतव्य को जाना पड़ा। जेबीएम इंचार्ज विकास तोमर ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय लाल बत्ती के पास ई-बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। यह खराबी फ्यूज उड़ने के चलते आई है। तकनीकी कर्मचारी के बस को ठीक कर दिया है। इसके बाद बस को रूट पर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed