फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dyers Association raised the issue of sewer cleaning and roads in the solution camp

Panipat News: डायर्स एसोसिएशन ने सीवर सफाई और सड़कों की समस्या समाधान शिविर में उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dyers Association raised the issue of sewer cleaning and roads in the solution camp
पानीपत। डायर्स एसोसिएशन ने सीवर और सड़कों की समस्या जनता समाधान शिविर में रखी। वहीं एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची की फैमिली आईडी में 1.80 लाख आय दिखाने के आरोप लगाए। वहीं जनता समाधान शिविर जिला स्तर पर बुधवार को भैंस चोरी और प्लॉट पर कब्जे की शिकायत पहुंची। इसके साथ एक शिकायत लाडली योजना का लाभ न मिलने की रही। इनके साथ 70 शिकायत जनता समाधान शिविर में पहुंची। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और इनका समय पर समाधान करें।
विज्ञापन

पानीपत डायर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने नालियों की मरम्मत करवाने, सड़क ठीक कराने व सीवरेज की साफ-सफाई करवाने की मांग की।उपायुक्त ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डावर कॉलोनी के हसन कमाल ने बताया कि फैमिली आईडी में उसकी तीन वर्ष की बेटी की आय 1.80 लाख दिखाई है। गोयला खुर्द के ऋषिपाल ने प्रशासन से प्लाॅट से कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

ऊंटला गांव के राजा ने बताया कि उसकी दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार की। गढ़ी सिकंदरपुर सेवाराम ने कहा कि पिछले दिनों उनकी भैंस चोरी कर ली। पुलिस चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुड़शाम की निधि ने लाडली योजना के तहत चेक दिलवाने की मांग की। उपायुक्त ने सीडीपीओ को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। चावला कॉलोनी के गुलजीत ने दिव्यांग पेंशन बनवाने की प्रार्थना की। करहंस गांव की सुनीता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की मरम्मत की मांग की। आदियाना गांव की कविता ने बताया कि उसके ब्यूटीपार्लर में आग लग गई थी। उसके पास अब कमाई का कोई जरिया नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की। वेदप्रकाश, रामकरण व सतपाल ने खेत में ट्रांसफार्मर लगवाने की मांगकी। काबड़ी की विद्या ने बिजली बिल माफ करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनका बिजली बिल एक लाख रुपये से ऊपर आया है। वह बिजली बिल भरने में सक्षम नहीं है। ब्राह्मण माजरा की सरोज ने प्लाॅट के सामने लगाए बिजली के ट्रांसफार्मर को हटाने की प्रार्थना की। गढ़ी छाज्जू के राजपाल ने पशु अस्पताल के सामने 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के ढीले तारों को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed